फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape of 85-year-old woman, 30-year-old man carried out the incident, fir lodged

यूपी के हरदोई में 85 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म, तीस वर्षीय युवक ने दिया घटना को अंजाम, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Jan 2021 02:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Jan 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
Rape of 85-year-old woman, 30-year-old man carried out the incident, fir lodged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 85 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के  आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 85 वर्ष की महिला बुधवार की शाम लगभग सात बजे घर पर अकेली थी। उसका निशक्त पुत्र खेत पर गया हुआ था, जबकि दूसरा पुत्र घरेलू कार्य से ग्राम परसोला गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसी गांव डालपुरवा निवासी कमलेश (30) पुत्र सोबरन घर में घुस आया। कमलेश ने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया, जब वृद्धा ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरेापी धमकी देते हुए भाग निकला। बुुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस  ने गुरुवार को वृद्धा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। वृद्धा को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed