हेलो.. सीबीआई से बोल रहा हूं, कल तक बीस लाख तैयार रखो नहीं तो जान से जाओगे, बोल काट दिया फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिठूर गंगपुर चकबदा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील कुमार दुबे उर्फ भैय्यन से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पंचायत सदस्य ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक अंजान शख्स का फोन आया। उसने नाम पूछने के बाद 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी।
जब भैयन्न ने इंकार कर फोन काट दिया तो फिरौती मांगने वाले ने मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी, जिसमें सीबीआई भी लिखा था। बता दें कि पंचायत सदस्य के चचेरे भाई मृदुल की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में उनकी तहरीर पर क्षेत्र के ही लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी अनुराग सिंह का कहना है कि मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर फोन करने के बारे में जानकारी की जा रही है।