{"_id":"68f159c71d8f4e321f0f73b8","slug":"ranji-trophy-andhra-pradesh-scored-470-runs-in-the-first-innings-uttar-pradesh-made-a-steady-start-kanpur-news-c-362-1-ka11003-133375-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी : आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में बनाए 470 रन, यूपी की सधी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी : आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में बनाए 470 रन, यूपी की सधी शुरुआत
विज्ञापन
शाॅट लगाते यूपी के बल्लेबाज आर्यन।
- फोटो : संवाद
कानपुर। ग्रीनपार्क में रणजी ट्रॉफी के मैच में दूसरे दिन आंध्र प्रदेश की पहली पारी 470 रनों पर समाप्त हुई। टीम के केएस भरत की 142 और एसके रशीद की 136 रन की पारियों ने मेहमान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उप्र ने 29 ओवर में एक विकेट खोकर 73 रन बनाए। माधव कौशिक 31 और आर्यन जुयाल 17 रन के साथ मैदान पर जमे हैं। पहली पारी के आधार पर उप्र अभी 397 रन पीछे है।
दूसरे दिन आंध्र प्रदेश ने अपनी पारी तीन विकेट पर 289 रन से आगे बढ़ाई। रशीद ने शतक पूरा किया जबकि करन शिंदे 17 रन पर विप्रज निगम की फिरकी में एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद रेवंत रेड्डी 22 रन पर कप्तान करन शर्मा की गेंद पर बोल्ड हुए।
विज्ञापन
लंच से पहले रशीद भी स्पिनर शिवम की गेंद पर आर्यन जुयाल के हाथों 136 रन पर कैच हो गए। इसके बाद अश्विन 20 और केवी शशिकांत आठ रन पर पवेलियन लौटे। सौरभ कुमार 31 रन पर एलबीडब्ल्यू होकर आउट हुए। पारी के अंत में पृथ्वी ने 24 और स्टीफन ने नौ रन जोड़कर आंध्र प्रदेश को 470 के स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान स्टीफन रनआउट हुए।
विप्रज ने किया कमाल
पहले दिन एक विकेट लेने वाले स्पिनर विप्रज ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 41 ओवर में 136 रन देकर चार विकेट झटके। दूसरे छोर से शिवम शर्मा ने 35 ओवर में एक विकेट, कप्तान करन शर्मा ने 27 ओवर में एक विकेट लिया।