फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ramnath Kovind said The decision of Ram temple is the happiest moment of my life, said this about Mahatma Gand

UP: रामनाथ कोविंद बोले- राम मंदिर का फैसला मेरे जीवन का सबसे सुखमयी क्षण, महात्मा गांधी को लेकर कही ये बात

Sat, 02 Dec 2023 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Dec 2023 03:51 PM IST
सार

Hamirpur News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मेरे जीवन का सबसे सुखमय क्षण वह था जब मेरे कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर का फैसला आया था।

विज्ञापन
Ramnath Kovind said The decision of Ram temple is the happiest moment of my life, said this about Mahatma Gand
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के लोदीपुर निवादा गांव में दिव्यसेवा मिशन के सहयोग से भव्य राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रामकथा के शुभारंभ पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। उन्होंने भगवान राम की मूर्ति कथा व्यास विजय कौशल महाराज को भेंट की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि1947 में आजादी की लड़ाई में भी भगवान श्रीराम का सहयोग रहा है।

विज्ञापन

आजादी के सबसे बड़े योद्धा महात्मा गांधी रोज रघुपति राघव राजा राम की राम धुन गाकर आज़ादी ली थी। अंतिम समय में जब उन्हे गोली लगी तब भी, वो हे राम कहते हुए धरती में गिरे थे। उन्होंने आगे कहा कि मेरे जीवन का सबसे सुखमय क्षण वह था जब मेरे कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर का फैसला आया था। इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल कोरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री असीम अरूण, सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed