फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ramnath kovind relatives lives in raw houses

NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समधी रहते कच्चे घर में, बिजली भी नहीं

Tue, 20 Jun 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
ramnath kovind relatives lives in raw houses
रामनाथ कोविंद की पुरानी तस्वीर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारी जी देसाई द्वारा अपनी शादी आशीर्वाद प्राप्त करते हुए, उनके समधी का घर
कानपुर शिवराजपुर के गांव बृजवासिनपुरवा से बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का गहरा नाता है। कोविंद के भाई शिवबालक की पुत्री अंजली का विवाह वर्ष 1996 में इसी गांव में रामकिशोर से हुआ है और वे कई बार इस गांव में दामाद और रिश्तेदारों से मिलने आ चुके हैं। गौरीअभयपुर बृजवासिनपुरवा गांव में रामनाथ कोविंद के रिश्तेदार कच्चे मकान में रहते हैं।
विज्ञापन


परिवार खेती-बाड़ी और दूध के कारोबार से जुड़ा हुआ है। गांव में बने पुराने आवास में विद्युत कनेक्शन भी नहीं है। सौर ऊर्जा के माध्यम से परिवारीजन रात में एलईडी बल्ब जलाते हैं।
विज्ञापन


कोविंद के समधी लालाराम ने बताया कि रामनाथ कोविंद अखिल भारतीय कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, इसलिए गांव के अधिकतर लोग उनसे सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। रामनाथ कोविंद अपने पांच भाइयों, मोहन लाल कोविंद, शिवबालक, रामस्वरूप, प्यारेलाल में सबसे छोटे हैं। वहीं बृजवासिनपुरवा गांव निवासी उ.प्र. कांग्रेस कमेटी सचिव ऊषा रानी कोरी ने बताया कि रामनाथ कोविंद उनके रिश्तेदार हैं। कई बार उनके साथ कोरी समाज के कार्यक्रमों में मिलने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed