{"_id":"5974b29e4f1c1b253b8b45eb","slug":"ramnath-kovind-family-went-to-oath-taking-ceremony-of-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से रवाना हुआ कोविंद का परिवार, गाजे बाजे के साथ स्टेशन तक छोड़ने आए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से रवाना हुआ कोविंद का परिवार, गाजे बाजे के साथ स्टेशन तक छोड़ने आए ग्रामीण
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
राम नाथ कोविंद के भाई प्यारे लाल कोविंद को नाच गाने के साथ स्टेशन छोड़ने आए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उनके परिवार के आठ लोग रविवार दोपहर दिल्ली रवाना हुए। रविवार की दोपहर झींझक से महानंदा एक्सप्रेस से कानपुर गए, वहां से श्रमशक्ति और ऊंचाहार एकसप्रेस से दिल्ली को रवाना होंगे। इससे पूर्व बैंड-बाजे की धुन पर नाचते हुए परिवार के लोग संग झींझक स्टेशन पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने परिजनों को फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान कुछ लोगों ने परिजनों के माध्यम से रामनाथ कोविंद को गिफ्ट भी भिजवाए।
विज्ञापन
मंगलवार 25 जुलाई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए झींझक कस्बे से रामनाथ कोविंद के बड़े भाई प्यारेलाल समेत आठ लोगों को बुलाया गया है। रविवार को परिजनों के दिल्ली जाने की सूचना पर कस्बे के लोग उनके यहां एकत्र हुए और उनके माध्यम से राष्ट्रपति के लिए बधाई संदेश भेजा। कोविंद के के बड़े भाई प्यारेलाल कोविंद भतीजे पंकज और दीपक के अलावा दिल्ली जाने वाले परिजनों को जुलूस के साथ झींझक रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया। वहां खुशी से झूमते लोगों ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन
महानंदा एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचना था, लेकिन ट्रेन के लेट होने से पूरा परिवार स्टेशन पर खुशी का इजहार करता रहा। ट्रेन 3:51 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची तो लोगों ने जयश्रीराम व मोदी मोदी के नारे लगाए। वहीं, रामनाथ कोविंद जिंदाबाद के नारे भी लगे। सभी पांच लोग एस-3 कोच में सवार हुए। परिजनों ने स्टेशन पर खड़े सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। स्टेशन पर मौजूद कई लोगों ने परिजनों के माध्यम से मिष्ठान व गिफ्ट भी भेजे हैं। इस मौके पर कोविंद की भाभी गंगाजली, भतीजी दयालता, दीपा, सुनीता, रिंकी, बिन्नी, टोनी, राजा गुप्ता, बजरंगी अग्रिहोत्री, मोहनलाल, रमेश, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक और भतीजी का बढ़ा नाम
झींझक रेलवे स्टेशन पर रामनाथ कोविंद के बड़े भाई प्यारे लाल कोविंद ग्रामीणों के साथ
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामनाथ कोविंद के बड़े भाई प्यारेलाल, भतीजे पंकज, दीपक तीनों लोग महानंदा एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना हुए। जबकि कोविंद की भाभी विद्यावती भतीजी हेमलता व कमलेश कार से कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना हुई। पहले कमलेश का नाम लिस्ट में नहीं था। उसके जिद करने पर उसका नाम भी बढ़ा दिया गया है। छह लोगों का श्रमशक्ति एक्सप्रेस से रिजर्वेशन हैं। भतीजे व शिवकुमार व रिश्तेदार अशोक कानपुर से ऊंचाहार एक्सप्रेस से दिल्ली जाएंगे। वह दोनों कानपुर में ही हैं।
चाचा को भेंट करेंगे डायरी व पेन
रामनाथ कोविंद के भाई प्यारे लाल का सम्मान कर उन्हें स्टेशन छोड़ने जाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
दिल्ली रवाना होने से पहले कोविंद के बड़े भाई प्यारेलाल ने बताया कि रामनाथ जब 12वीं पास करके कानपुर से गांव आए थे। तब अपने साथ वह छोटी कापियां लाए थे, उनमें राम का नाम लिखकर ग्रामीणों को भरने के लिए दिया था। उनका कहना था कि राम का नाम लिखने से मन का शांति मिलती है। बताया कि पिता जी स्व. मैकूलाल भी राम नाम से प्रेम करते थे। वह भी खाली समय में रामायण सुनना पसंद करते थे। भतीजे दीपक व पकंज ने बताया कि चाचा रामनाथ कोविंद शिक्षा के प्रसार प्रसार पर ध्यान देते रहे हैं। इसलिए उन्हें डायरी व पेन भेंट करेंगे। भतीजे पंकज कोविंद और दीपक कोविंद ने बताया कि चाचा को शिक्षा के प्रति बेहद लगाव होने से वह उनके डायरी पेन गिफ्ट में चाचा रामनाथ कोविंद को देंगे।
- बैंड बाजे संग निकाला जुलूस, परिजन दिल्ली रवाना
- महानंद एक्सप्रेस से परिवार संग कानपुर पहुंचे बड़े भाई
- दिल्ली के लिए श्रमशक्ति और ऊंचाहार से रवाना होंगे
- बैंड बाजे संग निकाला जुलूस, परिजन दिल्ली रवाना
- महानंद एक्सप्रेस से परिवार संग कानपुर पहुंचे बड़े भाई
- दिल्ली के लिए श्रमशक्ति और ऊंचाहार से रवाना होंगे