{"_id":"58a1d4794f1c1b5a33d84c94","slug":"ramgopal-yadav-public-meeting-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे कार्यकर्ताओं को दी जा रही धमकीः रामगोपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे कार्यकर्ताओं को दी जा रही धमकीः रामगोपाल यादव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
रामगोपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के दो स्टार प्रचारक सोमवार को इटावा में मौजूद रहे। दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाते हुए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। एक ओर सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव जसवंतनगर में तो सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव इटावा विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों को खामोश रहकर मत के जरिए जवाब दें।
धमकी देने वालों को खामोश रहकर अपने वोट के जरिए दें जवाब
प्रोफेसर रामगोपाल ने सोमवार को बाइस ख्वाजा रोड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं को उन्होंने चुनावी प्रबंधन के बारे में टिप्स दिए। जनता की बीच जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि यह विधान सभा चुनाव उनके सम्मान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा जानकारी में आया है कि हमारे कार्यकर्ताओं को कुछ लोग धमकी दे रहे हैं। आप लोग खामोश रहें इसका बदला वोट देकर दें। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव ,पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, एमएलसी राकेश यादव, मुबारिक अंजुम ,जहीर अहमद अंसारी, नफीसुलहसन अंसारी , फुरकान अहमद ,गुड्डू श्रीवास्तव, विधानसभा क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष चंदन सिंह बघेल मौजूद रहे।