फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ramgopal says about exit polls

दबाव में बदला गया मूल एग्जिट पोल, सरकार हमारी बन रहीः रामगोपाल यादव

Fri, 10 Mar 2017 04:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
ramgopal says about exit polls
न्यूज चैनलों के एक्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के आंकड़े दिखाये जाने पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। रामगोपाल ने कहा कि मेरे पास जानकारी है कुछ दिनों पहले चैनलों के दबाव में मूल एक्जिट पोल को बदल दिया गया था। हम सौ प्रतिशत चुनाव जीतने वाले हैंं। 
विज्ञापन


रामगोपाल का यह भी कहना है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार यूपी में बनने जा रही है। इससे पहले गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गठबंधन के पक्ष में खुलकर सामने थे और सरकार बनने दावा भी किया था। मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि नतीजे हैरान करने वाले होंगे।
विज्ञापन


यूपी में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सूबे के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। मुलायम ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को देखते हुए जमकर वोट दिए हैं। यूपी की राजनीति में अखिलेश ने भी अपना नया बयान देकर सबको चौंका दिया है। अखिलेश ने अपने बयानों में गुरुवार को बसपा से गठबंधन करने के संकेत दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed