फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामभद्राचार्य की भविष्यवाणीः 6 दिसंबर से पहले बनेगा राम मंदिर, SC/ST मामले में वोटबैंक की राजनीति  

Fri, 06 Apr 2018 06:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Apr 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
rambhadracharya press conference about ram mandir
रामभद्राचार्य
शुक्रवार को जगदगुरू रामभद्राचार्य ने कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि इसी साल 6 दिसंबर 2018 से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। यदि कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया तो संसद में बहुमत है, प्रस्ताव पास कर निर्माण कराएंगे लेकिन निर्माण होगा।

 
rambhadracharya press conference about ram mandir
जगदगुरू रामभद्राचार्य
शुक्रवार को कन्नौज पहुंचे जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने राम मंदिर और एससी/एसटी एक्ट मामले पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एससी/एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बिल्कुल सही है। निर्दोश न फसें इसीलिए न्यायपालिका ने ये फैसला दिया है। देश के तमाम राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति करते हैं।
 
rambhadracharya press conference about ram mandir
जगदगुरू रामभद्राचार्य
इसी वजह से सरकार ने रिव्यू दाखिल किया था। केंद्र सरकार को ये डर था कि अगर रिव्यू दाखिल नहीं करेगी तो दलित वोट उनके हाथ से खिसक जाएगा। 
उन्होंने यह भी कहा कि 6 दिसम्बर 2018 से पहले राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
rambhadracharya press conference about ram mandir
जगद्गुरु रामभद्राचार्य
उन्होंने कहा कि यदि ठीक से रामकथा सुनाई जाए तो जीवन जरूर धन्य होता है। मेरे बाबा ने मुझे सुनाया था। उन्हीं की अनुकंपा और भगवान की कृपा तथा अवध की माटी के आशीर्वाद ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। रामभद्राचार्य राममंदिर की ओर भी केंद्रित हुए। उन्होंने कहा छह दिसंबर 2018 के पहले अयोध्या में भव्य राममंदिर बनकर तैयार होगा। समय की प्रतीक्षा करें, सब कुछ ठीक हो जाएगा।
 
विज्ञापन
rambhadracharya press conference about ram mandir
जगद्गुरु रामभद्राचार्य
राम मंदिर निर्माण के समाधान का फार्मूला तैयार हो चुका है। यदि सर्वोच्च न्यायालय निर्णय नहीं देता है, तब संसद में कानून पारित करा मंदिर निर्माण कराया जाएगा। हालांकि उन्होंने दावा भी किया कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्र के सेवानिवृत्त होने से पहले मंदिर-मस्जिद विवाद का निर्णय हो जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed