फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ramayana Yatra in installment of Rs 2600 for three years, IRCTC special tour package

UP: तीन साल तक 2600 रुपये की किस्त में करें रामायण यात्रा, ये है आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज

Tue, 02 Aug 2022 07:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Aug 2022 07:02 AM IST
सार

आईआरसीटीसी की रामायण यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 24 अगस्त से शुरू होगी। 2600 रुपये हर महीने की किस्त देकर पैकेज को लिया जा सकता है। ट्रेन द्वारा अयोध्या, नेपाल के जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्रचलम के दर्शन कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Ramayana Yatra in installment of Rs 2600 for three years, IRCTC special tour package
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआरसीटीसी ने रामायण यात्रा ट्रेन टूर पैकेज जारी किया है। यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 24 अगस्त से शुरू होगी। 19 रातों और 20 दिनों के इस टूर पैकेज का प्रति व्यक्ति किराया 84 हजार रुपये है। दो लोगों के एक साथ होटल में ठहरने पर 73,500 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा।

विज्ञापन


बच्चे का 67,200 रुपये किराया है। तीन किस्तों से लेकर तीन साल तक की किस्तों में किराया अदा किया जा सकता है। 2600 रुपये हर महीने की किस्त देकर पैकेज को लिया जा सकता है। इस ट्रेन में सभी कोच एसी थर्ड श्रेणी के हैं।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल पर आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 14 कोच की इस ट्रेन में 19 रातों में 10 रातें ट्रेन में सफर करनी होंगी। इसलिए हर कोच में नहाने के लिए बाथरूम की भी व्यवस्था होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेगी। इसके पहले रामायण यात्रा कानपुर नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन द्वारा अयोध्या, नेपाल के जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्रचलम के दर्शन कराए जाएंगे। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन और वेबसाइट irctctourism.com पर कराई जा सकती है। किस्तों में भुगतान की सुविधा उसे मिलेगी, जिसका बैंक खाता होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed