फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ramadan 2023, Taraweeh started from moon night, thousands of people prayed for peace

रमजान मुबारक: चांद रात से शुरू हुई तरावीह, हजारों लोगों ने मांगी अमन-शांति की दुआ, जानें सहरी और इफ्तार का समय

Fri, 24 Mar 2023 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Mar 2023 12:10 PM IST
सार

Ramadan 2023: रमजान के महीने में तरावीह को अपनी अकीदत के हिसाब से सब लोग अलग-अलग दिनों में पूरा करते हैं। गुरुवार की शाम रमजान का चांद दिखाई देने के बाद तरावीह शुरू हुई।

विज्ञापन
Ramadan 2023, Taraweeh started from moon night, thousands of people prayed for peace
दुआ मांगते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अरबी कैलेंडर के 9वें महीने रमजानुल मुबारक का चांद गुरुवार को नजर आ गया। लोगों ने चांद देखकर खुशहाली की दुआ मांगी। रात को इशां की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने तरावीह की नमाज अदा की। शहर की 350 मस्जिदों, विभिन्न कैंपस के मैदानों और घरों की छतों पर भी लोगों ने तरावीह की नमाज पढ़ी।

विज्ञापन

पहला रोजा शुक्रवार को होगा। चांद रात को मुस्लिम बहुल इलाकों के बाजारों में देर रात तक चहल-पहल और रौनक रही। लोगों ने सहरी और इफ्तार के सामान की खरीदारी की। उलमा ने पूरा महीना इबादत में गुजारने, गुनाह से दूर रहने और जरूरतमंदों की भरपूर मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन

उलमा ने अपील की कि रोजा रखने का मतलब सिर्फ भूखा रहना नहीं होता है। यह हाथ-पैर, आंख आदि सभी अंगों का भी रोजा होता है। जो लोग किसी वजह से रोजा नहीं रख पाते, वे रोजेदारों का एहतिराम करें। इसके साथ ही रमजान हेल्पलाइनों पर मसले पूछने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- कुरान पाक की तिलावत करें
जमीअत उलमा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी ने अपील की है कि रोजेदारों को इफ्तार कराएं। कुरान पाक की तिलावत करें। देश और समाज में अमन-शांति की दुआ करें। सभी एक-दूसरे की मदद करने का प्रयास करें।

पहले 10 दिन का अशरा रहमतों का है
ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के कौमी सदर मौलाना मो. हाशिम अशरफी ने बताया कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने रमजान के तीस दिनों को तीन अशरों में बांट कर अहमियत बताई है। पहले 10 दिन का अशरा रहमतों का होता है। दूसरा अशरा गुनाहों से माफी और तीसरा जहन्नम से निजात का है।

रजा-रमजान: इफ्तार-सहरी
 
पहला रोजा इफ्तार
सुन्नी-6:21 बजे
शिया-6:34 बजे बजे
 
दूसरा रोजा सहरी
सुन्नी-4:50 बजे
शिया-4:37 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed