{"_id":"5f21c2228ebc3e63cb7eeaca","slug":"ram-temple-construction-land-worship-invitation-to-rambhadracharya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजन में शामिल होने को जगद्गुरु रामभद्राचार्य को न्योता, बोले- यह निर्माण राम मंदिर का नहीं, राष्ट्र मंदिर का है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजन में शामिल होने को जगद्गुरु रामभद्राचार्य को न्योता, बोले- यह निर्माण राम मंदिर का नहीं, राष्ट्र मंदिर का है
Thu, 30 Jul 2020 12:11 AM IST
शिखा पांडेय
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी के पद्म विभूषित जगद्गुरु रामभद्राचार्य को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता मिला है। वह इस आयोजन में शामिल होने वाले धर्मनगरी केे इकलौते संत होंगे। आमंत्रण मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यह राम मंदिर नहीं, राष्ट्र मंदिर का निर्माण है।
उन्होंने दिसंबर 1992 की घटना को याद कर कहा कि अयोध्या में ढांचा ढहाने के दौरान रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जीवन में कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पूजन कार्यक्रम की तारीख नजदीक आते-आते लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। चित्रकूट के विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक और पद्म विभूषित जगद्गुरु रामभद्राचार्य को पांच अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह चित्रकूट के पवित्र भरतकूप का जल, महासती अनुसुइया के अपने पतिव्रत धर्म के प्रभाव से प्रकट की गई मां मंदाकिनी का जल और चित्रकूट की मिट्टी लेकर अयोध्या पहुंचेंगे। राम मंदिर के लिए दान भी देंगे। उन्होंने कहा कि जहां श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकतर समय गुजारा, वह चित्रकूट आज अपनी पहचान के संकट से गुजर रहा है।
उन्होंने अयोध्या में गोलीकांड कराने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जमकर कोसा। कहा कि निर्दोष लोगों पर गोलियां चलवाने वाले मुलायम सिंह जीवन में कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। यह अयोध्या में किए पाप का नतीजा है कि मुलायम सिंह पारिवारिक कलह से ग्रस्त हैं। उन्होंने अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर को राष्ट्र का मंदिर बताया है।