फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rallies and public meetings of bsp at kanpur

यूपी चुनाव: अब यहां गूंजेगा हाथी का शोर, होंगी ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं

Thu, 09 Feb 2017 01:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 01:32 AM IST
सार

- 14 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती आएंगी
- तेज होगा बसपा का चुनाव प्रचार 

विज्ञापन
rallies and public meetings of bsp at kanpur
मायावती (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के बाद बहुजन समाज पार्टी का हाथी अब उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गया है। पार्टी ने अपनी रणनीति बना ली है। बारी-बारी कर चुनिंदा जगहों पर बसपा ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं करने जा रही है। 
विज्ञापन

 

सबसे पहले बसपा का हाथी कानपुर में गूंजेगा। यहां 10 विधानसभा सीटों पर बसपा का चुनाव प्रचार 11 फरवरी से तेज होगा। इस दौरान ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं होंगी। इसके लिए अलग-अलग स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

 

कानपुर मंडल के छह जिलों के चुनाव तीसरे चरण में 19 फरवरी को

rallies and public meetings of bsp at kanpur
मायवती (फाइल फोटो)
कानपुर मंडल के छह जिलों के चुनाव तीसरे चरण यानी 19 फरवरी को होंगे। इसके लिए 17 फरवरी तक प्रचार-प्रसार किए जा सकेंगे। इससे पहले ही बसपा ने चुनावी अभियान को धार देने की रणनीति बनाई है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की 11 फरवरी को बिल्हौर, आर्य नगर और कानपुर कैंट में जनसभाएं होंगी। जनसभा स्थल तय हो चुका है। रिटर्निंग आफिसर से जनसभा की अनुमति मिल गई है।

नसीमुद्दीन की एक जनसभा कन्नौज में भी होनी है। नौशाद अली और सालिम अंसारी की जनसभा भी होगी। बसपा सुप्रीमो मायावती 12 फरवरी को कानपुर मंडल के इटावा में जनसभा करेंगी। इसमें औरैया के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को बुलाया गया है।

 

14 फरवरी को बसपा प्रमुख की रैली, 14 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को बुलाया

rallies and public meetings of bsp at kanpur
मायावती (फाइल फोटो)
14 फरवरी को बसपा प्रमुख की रैली बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के शिवराजपुर में होगी। वहां कानपुर नगर और कानपुर देहात के 14 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को बुलाया गया है। बसपा के मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. अशोक सिद्धार्थ का दावा है कि जनसभा में एक लाख से ज्यादा भीड़ आएगी। हर विधानसभा क्षेत्र से 10-10 बसें पब्लिक को लेकर आएंगी। जनसभा की अनुमति मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed