फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raksha bandhan auspicious time

रक्षाबंधन पर रहेगा चंद्र ग्रहण और भद्रा का प्रभाव, ये है शुभ मुहूर्त 

Thu, 03 Aug 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Aug 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
Raksha bandhan auspicious time
डेमो पिक
रक्षाबंधन पर्व पर अबकी बार चंद्रग्रहण का प्रभाव रहेगा। राखी बांधने के लिए मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना होगा। दिन में 11.30 से 1.52 बजे तक (2 घंटे 22 मिनट) के बीच राखी बांधी जा सकेगी। 
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित उमाकांत त्रिवेदी के मुताबिक इस बार श्रावण पूर्णिमा पर रात 10.52 बजे श्रवण नक्षत्र मकर राशि पर खंड चंद्रग्रहण लग रहा है। यह मध्य रात्रि 12.48 बजे तक बना रहेगा। धर्मशास्त्रीय विधान के अनुसार चंद्रग्रहण से 9 घंटे और सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले तक सूतक होता है।रक्षा बंधन के दिन 7 अगस्त को दोपहर 1.53 बजे से चंद्रग्रहण का सूतक काल आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

 

भद्रा में रक्षा पर्व और फाल्गुनी दोनों ही वर्जित

Raksha bandhan auspicious time
डेमो पिक
भद्रा दिन में 11.30 बजे तक है। भद्रा व चंद्रग्रहण के सूतक से मुक्त अवधि सिर्फ सुबह 11.30 से दोपहर 1.52 बजे तक ही मिलेगी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक भद्रा में रक्षा पर्व और फाल्गुनी दोनों ही वर्जित हैं। क्योंकि भद्रा में श्रावणी मनाने से राजा का और फाल्गुनी पर प्रजा का अनिष्ट होता है। वहीं ग्रहण के सूतक काल में सिर्फ भगवान की आराधना ही की जाती है। इस बार श्रावण पूर्णिमा रक्षा बंधन 7 अगस्त को पड़ रहा है। पूर्णिमा की तिथि छह अगस्त की रात 9.56 बजे लग रही है। यह 7 अगस्त को रात 11.02 बजे तक रहेगी। 
 

राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

Raksha bandhan auspicious time
डेमो पिक
चंद्रग्रहण देखने पर मेष राशि वालों को क्षति, वृष राशि वालों को चिंता, मिथुन राशि वालों को सुख, कर्क राशि वालों को कष्ट, सिंह राशि रोग देह कष्ट, कन्या राशि वालों को अपयश, तुला वालों को सफलता, वृश्चिक वालों को लाभ, धनु वालों को हानि, मकर राशि वालों को पीड़ा आघात, कुंभ राशि वालों को व्यय व मीन राशि वालों को लाभ मिलने का योग है। मकर राशि वाले पुरुष और गर्भवती महिलाओं को ग्रहण न देखने की सलाह दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed