फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी मंडी अग्निकांड: चौतरफा ''बर्बादी'' की राख, किसी की उम्मीदें जलीं तो किसी की आस, देखें दर्दनाक तस्वीरें

Wed, 03 Apr 2024 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 Apr 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Mandi fire, Ashes of all-round destruction, some's hopes burnt and others' hopes burnt
राखी मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में जूही राखी मंडी बस्ती में भीषण आग लगने के बाद चौतरफा बर्बादी की राख बिखरी नजर आई। झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने जब आग बुझने के बाद जब घटना स्थल का मंजर देखा तो सबकुछ बर्बाद देख कर उनकी आंखों से दर्द बह निकला। आग में किसी परिवार की उम्मीदें जलीं तो किसी की आस जलकर राख हो गईं। आग के बाद राख ठंडी पड़ने के बाद महिलाएं उसमें अपने गहने और अन्य सामान के अवशेष खोजती नजर आईं। वहीं, सिर से छत छिन जाने के कारण अब उनके सामने रात गुजारने की भी समस्या आ खड़ी है।

Rakhi Mandi fire, Ashes of all-round destruction, some's hopes burnt and others' hopes burnt
राखी मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

बर्बाद हो गई, कुछ नहीं बचा
पूजा ने बताया कि बामुश्किल गृहस्थी बनाई थी। होली के बाद सुबह उठ कर काम शुरू भी न कर पाए थे कि आग से सबकुछ जल जाने से बर्बाद हो गया।

Rakhi Mandi fire, Ashes of all-round destruction, some's hopes burnt and others' hopes burnt
राखी मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

बेटे की शादी के लिए जुटाए जेवर जल गए
जेवर के अवशेष लिए महिला मुलायम चीखते हुए घर से बाहर आईं। बोलीं बेटे अरुण की शादी के लिए जेवर बनवाए थे। जून में शादी है। 15 हजार रुपये तो जले ही साथ ही जेवर भी खाक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Mandi fire, Ashes of all-round destruction, some's hopes burnt and others' hopes burnt
राखी मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

परिवार वाले निकाल रहे जला सामान
विद्या देवी ने बताया कि परिवार वाले आग से बचा सामान निकाल रहे हैैं। खाने तक के लाले हैं। अगर सरकार से मदद मिले तो जीवन यापन हो सकेगा।

विज्ञापन
Rakhi Mandi fire, Ashes of all-round destruction, some's hopes burnt and others' hopes burnt
राखी मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

कारखाने में लगी मशीनें जल गईं
फैजान ने बताया कि जानवर बांधने वाली चेन बनाने का कारखाना है। आग से तमाम मशीनें जल गईं। नए सिरे से काम की शुरुआत करनी पड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed