फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rakesh Tikait gave a big statement in Kanpur

कानपुर: राकेश टिकैत बोले- देश को उत्तर कोरिया और किसी को किम जोंग नहीं बनने देंगे

Mon, 14 Feb 2022 09:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Feb 2022 09:16 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार लोगों को हिजाब के चक्कर में फंसाना चाहती है, लेकिन लोग हिसाब मांगें कि यूपी में बिजली हरियाणा से 12 गुना क्यों महंगी है। टिकैत ने बताया कि वह मंगलवार को लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित किसानों के परिवार से मिलकर उनका दर्द साझा करेंगे।

विज्ञापन
Rakesh Tikait gave a big statement in Kanpur
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण करते राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर के पांच सौ किसान संगठनों के साझा मंच संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ लिखित वादे न मानने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश उत्तर कोरिया नहीं है, यहां किसी को किम जोंग उन नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन


गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी न होने और उनके बेटे आशीष मिश्रा की जमानत होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह दोबारा न्यायालय जाएंगे। अपील करेंगे कि बहस रूबरू हो। सोमवार को घंटाघर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा माल्यार्पण कर राकेश टिकैत ने लखीमपुर आंदोलन की घोषणा की।
विज्ञापन


कहा कि सरकार लोगों को हिजाब के चक्कर में फंसाना चाहती है, लेकिन लोग हिसाब मांगें कि यूपी में बिजली हरियाणा से 12 गुना क्यों महंगी है। टिकैत ने बताया कि वह मंगलवार को लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित किसानों के परिवार से मिलकर उनका दर्द साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टिकैत ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार ने मुकदमे वापस लेने, एमएसपी निर्धारण के लिए कमेटी गठित करने आदि मुद्दों पर लिखित वादा किया था। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। गृह राज्यमंत्री के बेटे की जमानत से किसानों में गुस्सा है।

चुनाव में सत्ताधारी दल के लोग आएं तो उनसे सवाल करें कि छुट्टा पशुओं ने किसानों का क्या हाल किया है? बेरोजगारी चरम पर है। किसानों ने अपनी फसलें कम रेट पर बेची हैं। उसका हिसाब मांगा जाना चाहिए। जिन्ना, हिजाब जैसे शब्दों के मकड़जाल में न फंसें।

हमारा मकसद वादाखिलाफी की सजा दिलाना
टिकैत ने कहा कि चुनाव के पहले चरण में सरकारों को किसानों से वादाखिलाफी का नतीजा दिखने लगा है। वे सिर्फ भाजपा को वादाखिलाफी की सजा दिलाना चाहते हैं, लेकिन किसी पार्टी के पक्ष में वोट डालने की बात नहीं कर रहे। केंद्र सरकार ने 13 माह चले किसानों के आंदोलन और समझौते की अनदेखी की है।

इसी वजह से वह यह आंदोलन कर रहे हैं। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा की अपील ‘इस चुनाव में किसान विरोधी भाजपा को सजा दें’ शीर्षक का पत्रक भी वितरित किया गया। उनके साथ हन्नान मुल्ला, योगेंद्र यादव, राजवीर सिंह जादौन, शिवकुमार कक्का जी, सुरेश गुप्ता, रवि प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed