फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rajveer, Rishabh, Khushi and Kirti first in cycling, Gaurav Memorial School champion in volleyball

Kanpur News: साइकिलिंग में राजवीर, ऋषभ, खुशी व कीर्ति प्रथम, वॉलीबॉल में गौरव मेमोरियल स्कूल चैंपियन

Tue, 15 Jul 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rajveer, Rishabh, Khushi and Kirti first in cycling, Gaurav Memorial School champion in volleyball
साइकिलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। यूथ ओलंपिक गेम्स-2025 सीजन तीन में सोमवार को साइकिलिंग और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। कानपुर ओलंपिक संघ की ओर से ग्रीनपार्क में हुई साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आरएसओ भानु प्रसाद ने किया।
विज्ञापन


इसमें 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। व्यक्तिगत श्रेणी की अलग-अलग स्पर्धा में राजवीर, ऋषभ, खुशी और कीर्ति प्रथम रहीं। वहीं, पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल विजेता बना।
विज्ञापन


साइकिलिंग की व्यक्तिगत श्रेणी कक्षा एक से आठ में बीएनएसडी इंटर कॉलेज के राजवीर प्रथम, सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल के आयुष्मान दूसरे और बीएनएसडी इंटर कॉलेज के प्रेम बाबू तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा नौ से 12 वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज के ऋषभ पहले, गिरजा स्मारक स्कूल के मोहम्मद फैज दूसरे व बीएनएसडी इंटर कॉलेज के तनिष्क तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग कक्षा एक से आठ में कानपुर विद्या मंदिर की खुशी प्रथम, विजया स्कूल की आरती दूसरे और कानपुर विद्या मंदिर की श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा नौ से 12 वर्ग में एसवीएम इंटर कॉलेज की कीर्ति शुक्ला पहले स्थान पर रहीं।

वहीं, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 12 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमी फाइनल मैच में डीपीएस आजादनगर ने एकमे स्कूल को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ने ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल को 2-0 से हराया।

फाइनल मैच में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ने डीपीएस आजाद नगर को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बेस्ट प्लेयर का गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के अवार्ड मयंक सिंह को मिला।


विजेताओं को कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, आरएसओ भानु प्रसाद, उत्तर प्रदेश साइकिल संगठन के सचिव आरके गुप्ता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर साइकिल टेक्निकल कमेटी के निर्णायक नदीम अहमद, अवधेश विश्वकर्मा, बृजेश शुक्ला, साधना मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed