गजोधर भइया की अधूरी इच्छा: देखिए राजू श्रीवास्तव का आखिरी Video, बोलते दिखे- मेरी इतनी औकात नहीं है कि मैं...
42 दिन से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस बीच राजू का आखिरी कॉमेडी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो तिरंगे वाली डीपी पर बात कर रहे हैं।
विस्तार
देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। उनका 42 दिनों से इलाज चल रहा था। बता दें कि कुछ दिनों पहले जिम करते हुए उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। बीते 10 अगस्त को राजू को दिल का दौरा पड़ा था। उनके निधन के बाद उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इसी में राजू का एक अंतिम वीडियो लोगों तक पहुंच रहा है, जिसमें वो 15 अगस्त, आजादी और तिरंगे वाली डीपी पर बात कर रहे हैं। वीडियो में राजू कहते दिख रहे हैं कि दोस्तों मेरा भी दिल करता है कि मैं तिरंगे वाली डीपी लगाऊं। गर्व के साथ लगाऊं, तिरंगे वाली डीपी। आखिर हमारा देश आजाद हुआ है। लेकिन यह सोच कर दुख होता है कि मैं ये डीपी हटाऊंगा कैसे। मेरी इतनी औकात नहीं है कि मैं तिरंगे वाली डीपी हटा सकूं। मैं भी एक देशभक्त हूं....आपकी ही तरह।
बचपन का सपना किया पूरा, कानपुर की बढ़ाई शान
कॉमेडियान राजू श्रीवास्तव ऐसे कलाकार रहे हैं, जो हमेशा अपनी मिट्टी से जुड़े रहे। उन्होंने हमेशा ही अपने शहर कानपुर का मन बढ़ाया है। कानपुर से निकलकर जिस तरह कॉमेडियन के रूप में अपनी पहचान बनाई, वो हर किसी के लिए प्रेरणा है। राजू श्रीवास्तव बचपन से ही कॉमेडियन बनने का ख्वाब देखते थे और बने भी। कॉमेडी के अलावा उन्होंने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में भी मुकाम बनाया।
आम आदमी और रोजमर्रा की जिदंगी से जुड़े होते थे राजू के लतीफे
25 दिसंबर 1963 को यूपी के कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव आज देश प्रसिद्ध हास्य कलाकारों में से एक हैं। वह मुख्यत: आम आदमी और रोज़मर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं पर व्यंग सुनाने के लिए मशहूर हैं। श्रीवास्तव 1993 से हास्य की दुनिया में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कल्याणजी आनंदजी, बप्पी लाहिड़ी और नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ भारत व विदेश में काम किया है। वह अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में सबकी जुबान पर आ गए।