फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामलीला के बहाने जात रहैं सनीमा देखैं: राजू श्रीवास्तव

Mon, 19 Nov 2018 12:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Nov 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav is saying about ramleela
डेमो पिक
दोस्तों पिछले दिनों हम कानपुर आये रहे.. दशहरा केर टाइम रहा तो हम गए बर्रा आपन मामा के हिंया.. जैसेहे हम हुंवा पहुंचेन तो देखेन कि हमार मामी बड़बड़ावत रहीं.. हम कहा का भा मामी ? केका गरियाय रही हौ? तो उई कहे लागीं ई रामलीला वालन का..बताओ हम घरे रहिन नहीं ई छूटकई रहीं घरे मा.. हनुमान पार्क रामलीला मंडली वाले आय रहे द्वारे.. कहे लगे कि रामलीला मा सीता अउर मंदोदरी के रोल खातिर धोती दई देव.. ई छूटकई उन लोगन का चार धोती दुई दरी दई दीन्हेन.. हम कहा तो एमा का भा? तो मामी बताईन कि बच्चा धोती तो लौटाय गए.. पर दुई दरी गायब हैं..।
Raju Srivastav is saying about ramleela
डेमो पिक
बताओ अब तो रावण जलि गा.. भरत मिलापो हुई गा.. बच्चा ई छूटकई यही लालच मा दै दीन्ह रहैं.. काहे से ऊ कहत रहे कि जब राम सीता की सवारी निकली तो आरती तुमहिं से करवाई जाई..। अभीन नरेसवा का दौड़ावा है कि अभीन जाय के लई के आव.. नहीं तो ई रामलीला मंडली वाले टेम्पो मा लाद के चल देहें.. ई आपन मोहल्ला के ननकऊ घोसी आएं जौन बड़े अगुवा बने फिरत हैं.. का मालूम कौने रामलीला मंडली लई के आवत हैं.. हर साल हमहीं लोगन से सब सामान मांगा करत हैं..। अरे पैसा लेत हैं ई मंडली वाले.. बच्चा ई साल 28 हजार रुपया लीन्हिन रहे हैं..।
Raju Srivastav is saying about ramleela
डेमो पिक
पिछली बार बर्रा दुर्गा पार्क मा भई रही अखंड रामायण.. यही ननकऊ कराईन रहे.. ई ननकऊ आपन लौंडन के साथ आवा कि अरे जिज्जी चद्दर दई देव मंच पे पर्दा बनावे का है.. खैर हम कहा अखंड रामायण का मामला होय हम दुई चदरा दई दिहा.. कहिन दुई और दई देव.. ए बच्चा हमरे हिंया से चार चद्दर अउर तीन कुर्सी लई गे रहे.. ये ननकऊ घोसी चारों चद्दर तो लौटाइस पर तीनों कुर्सी तोड़ लावा..। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav is saying about ramleela
डेमो पिक
तबहीं हमार नजर अंदर खटोला पे लेटे मामा केर लरिका मनीष पे पड़ी तो मामी से पूछा कि इनका का भवा.. ई काहे मुंह बाए परे हैं ? तो मामी बताईन कि अरे इनकी ना पूछो बच्चा.. ई कल रात से परे हैं.. तोहार मामा इनका खूब कूटिन हैं..। ई रोज रात मा निकलत रहे रामलीला देखे खातिर.. रात का आठ बजे साइकिल लई के जात रहे.. अउर लौटत रहे रात मा बारह एक बजे.. रोज आय के लीला सुनावत रहे कि आज यो भा आज यो भा..। हमहू कहा चलो रामलीला देखे जात है जाए.. ई तो हम लोगन का पुत्तू तिवारी बताये.. कि चाची तुम्हरा मनीस रामलीला के बहाने हीरपैलेस जात है सनीमा देखैं..।
विज्ञापन
Raju Srivastav is saying about ramleela
डेमो पिक
इनके बाप का तो पहिले से पुत्तू बताय गए रहे.. इनसे पूछे कहा गए रहेव.. ई कहिन रामलीला देखे.. तोहरे मामा पूछीन कि आज का भवा.. तो ई कहिन लक्ष्मणशक्ति भई रही आज.. हनुमान जी गए हैं संजीवनी बूटी ले.. बस ई सुनत भये तोहार मामा इनका जूते से सूत दिहिन.. काहे से ई जब सनीमा देखत रहे तब अंधड़ तूफान आवा रहै.. हनुमान पार्क मा तो रामलीला केर तम्बू पिंडाल सब उड़ी गव रहा.. हम यहू सुना है कि बाबुपुरवा रामलीला केर रावण का पुतला मुंह बल गिरि पड़ा..। इनका सब भेद खुलि गा.. वही मा खूब कूटे गए हैं.. अब कहत हैं खाना देव.. हम कहा सनीमा वालन से मांगो जाए.. बूड़ा बाप आपन खून पसीना एक किये दे रहा है.. उई कमाय कमाय धरें अउर ई हुर्र हुर्र उड़ावें..। हम कहा मामी दई देव लरिका होय.. तो कहे लागीं कि लरिका होई तो का करेजा खवाय दई का.. इनके बप्पा मना किहिन हैं एका खाना दे से..।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed