फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   raju shrivastav walking in the streets drinking tea at kanpur

गजोधर भइया, गलियों में घूमे, नुक्कड़ पर चाय पी

Sat, 29 Jul 2017 08:00 AM IST
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 08:00 AM IST
विज्ञापन
raju shrivastav walking in the streets drinking tea at kanpur
अमर उजाला के हेलमेट अभियान में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव शुक्रवार दोपहर नयापुरवा और किदवई नगर की गलियों में साइकिल से अकेले घूमने निकले। साइकिल से ही दोस्तों के घर गए और उन्हें साथ लेकर नुक्कड़ पर चाय पी। रोजू बोले, यात्राओं, लग्जरी लाइफ और चकाचौंध भरी जिंदगी में अब देखने को कुछ भी नहीं। फाइव स्टार जिंदगी से ऊब जाता हूं, कानपुर आकर ही चैन मिलता है। बचपन के दोस्तों, गली-मोहल्ले के लोगों से कनपुरिया स्टाइल में हंसी-ठिठोली न कर लूं तबतक सुकून नहीं मिलता। 
विज्ञापन


राजू बुधवार रात शहर आए थे। गुरुवार को घर पर समय बिताया और शुक्रवार दोपहर रेंजर साइकिल से दोस्तों के घर गए।  आवाज लगाकर बुलाया तो वह भी चौंक गए। दोस्तों को लेकर किदवई नगर हनुमान मंदिर के पास एक दुकान में चाय पीने पहुंचे। जैसे ही लोगों ने राजू को पहचाना सेल्फी लेने की होड़ मच गई। फिर साइकिल चलाते हुए डी-ब्लॉक निवासी आशु त्रिपाठी, के-ब्लॉक निवासी बृजेश मिश्रा के घर पहुंचे। इस दौरान राजू के पीछे-पीछे भीड़ दौड़ने लगी।
विज्ञापन


जब राजू ने कहा कि एक सेल्फी और लो...
राजू के एक फैन ने उनसे कहा कि एक सेल्फी ले लूं प्लीज... तो राजू ने कहा एक सेल्फी और लो... यह सुनकर लोग खुशी से फूले नहीं समाए।

राष्ट्रपति भी शहर से, मुझे गर्व है
राजू श्रीवास्तव ने कहा कि अब तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी हमारे शहर से हैं। इस बात से मेरा सिर गर्व से और ऊंचा हो गया है। यह केवल मेरे लिए नहीं शहर के लिए गर्व की बात है कि देश के सर्वोच्च पद के लिए कानपुर का व्यक्ति चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बोले, कानपुर की गलियों में मिलता है सुकून
- फाइव स्टार जिंदगी से ऊबकर रिलैक्स होेने शहर आता हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed