फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rajsamand incident again in mahoba

यूपी के महाेबा में 'राजसमंद जैसी घटना', बेरहमी से हत्याकर मजदूर की लाश कुएं में फेकी

Wed, 13 Dec 2017 08:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
rajsamand incident again in mahoba
डेमो पिक
राजस्थान के राजसंमद का मामला अभी तक ठंडा भी नहीं हुअा था ‌क‌ि यूपी के महाेबा ज‌िले में राजसमंद जैसी ही एक घटना देखने काे म‌िली। कुछ लाेगाें ने एक मजदूर काे पहले बेरहमी से पीटा अाैर फ‌िर हत्याकर उसकी लाश काे कुएं में फेंक द‌िया। मजदूर का शव म‌िलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


महोबा थाना महोबकंठ के कोहनिया निवासी घासीराम कुशवाहा 32 पुत्र बच्चू कुशवाहा सोमवार की शाम कुछ लोगों के साथ घर से निकला था। मंगलवार की सुबह उसका शव पास के गांव मड़वारी के बाहर बने कुएं में पड़ा मिला। युवक के शरीर में चोट के निशान भी पाए गए। कुएं में लाश म‌िलने की सूचना से इलाके में हंडकंप मच गया।
विज्ञापन


माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मृतक की पत्नी हीरा ने थाना महोबकंठ में घटना की तहरीर देकर तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में बताया कि शाम को तीन लोग उसके पति को गुंडई के बल पर जबरन मजदूरी का काम कराने के लिए ले जा रहे थे जिसका उसने विरोध किया। लेकिन दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए पति को अपने साथ ले गए। पत्नी ने कहा अाराेप लगाते हुये कहा कि दबंगों ने पहले पत‌ि के साथ मारपीट की और बाद में उसे कुएं में फेंककर मार डाला।


घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष महोबकंठ दिलीप मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed