फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rajpur Rajbaha track cut, 60 bigha crop submerged

Kanpur News: राजपुर रजबहा की पटरी कटी, 60 बीघा फसल जलमग्न

Wed, 19 Feb 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rajpur Rajbaha track cut, 60 bigha crop submerged
राजपुर रजबहा की कटी पटरी दिखाते किसान। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात/ राजपुर। भोगनीपुर माइनर में लगे रेगुलेटर का शटर बंद किए जाने से सोमवार रात राजपुर रजबहा ओवरफ्लो हो गया। जैनपुर में पटरी कटने से करीब तीस किसानों की 60 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

पिंडार्थू हेड से भोगनीपुर माइनर और राजपुर रजबहा जुड़ा है। नहर पानी भोगनीपुर माइनर में खोला गया था। इससे राजपुर रजबहा में इस समय पानी नहीं आ रहा था। इधर किसी ने रात में भोगनीपुर माइनर में लगे रेगुलेटर का शटर बंद कर दिया। इससे भोगनीपुर माइनर में पानी का बहाव रुक गया और पानी सीधे राजपुर रजबहा में आ गया।
विज्ञापन

रजबहा ओवरफ्लो होने से जैनपुर गांव के सामने पटरी कट गई। इससे खेतों में पानी भरने लगा। मंगलवार सुबह तक 30 से अधिक किसानों की करीब 60 बीघा फसल जलमग्न हो गई। इसमें लाही, गेहूं, चना व आलू आदि की फसलों वाले खेतों में पानी जा पहुंचा। कटी लाही की फसल जलमग्न होने से अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर रेगुलेटर का शटर खोला गया। दोपहर में सिंचाई विभाग की ओर से कटी पटरी की मरम्मत कराई गई। किसानों ने क्षेत्रीय बेलदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सिंचाई विभाग के जेई मोहम्मद तारिक ने बताया कि नहर कटने की जानकारी मिलने पर मरम्मतीकरण कराया जा रहा है। बेलदार की लापरवाही से एसडीओ को अवगत कराया गया है। उनके स्तर पर ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

.............
फोटो-14 रामदास, जैनपुर। संवाद
फोटो-15 किशुन सिंह, जैनपुर। संवाद
फसलों का हुआ नुकसान
अनदेखी से किसानों के खेत में पानी जा पहुंचा। इसकी वजह से मेहनत व लागत से तैयार फसलें जलगम्न हो गई हैं। - रामदास, जैनपुर।
..............
कटी लाही की फसल जलमग्न होने से नुकसान तय है। अब गीली हुई फसल को सुखाने की जद्दोजहद करनी पड़ेगी। - किशुन सिंह, जैनपुर।
..............
लापरवाही छिपाने को बेलदार ने दी तहरीर
रेगुलेटर शटर की चाबी बेलदार के पास रहती है। रजबहा पटरी कटने से फसलें जलमग्न हो गई। इधर लापरवाही छिपाने के लिए बेलदार ने राजपुर थाने में अज्ञात किसानों पर शटर खोलने का आरोप लगा तहरीर दी है। जेई तारिक ने बताया कि किसानों ने बेलदार की शिकायत की है। राजपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि बेलदार के प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed