फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rajnaths son rajvir highlighted achievements of modi government

कल्याण सिंह के बेटे राजवीर ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

Fri, 17 Feb 2017 01:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
rajnaths son rajvir highlighted achievements of modi government
सांसद राजवीर सिंह
राजस्थान के राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह ने औरैया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं यूपी में अपने पिता कल्याण के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाना भी नही भूले। उन्होंने कहा कि भाजपा के डर से सपा ने कांग्रेस से गठबंधन कर लिया है। 
विज्ञापन


सपा सरकार में अपराध चरम पर
बिधूना के भाजपा प्रत्याशी विनय शाक्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए सांसद राजवीर ने कहा सपा सरकार में अपराध चरम पर रहा। हर वर्ग त्रस्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि सपा का पत्ता यूपी से साफ हो चुका है। उन्होंने डरकर कांग्रेस से गठबंधन कर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का तूफान 11 मार्च को आने वाला है।
विज्ञापन


सपा-कांग्रेस व बसपा साफ हो जाएंगी
सपा कांग्रेस व बसपा इस तूफान में साफ हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि जब यूपी में उनके पिता कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे तो हर वर्ग के लिए काम हुआ। कानून व्यवस्था दुरुस्त थी हर वर्ग को न्याय मिलता था। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोतृत्व में 2014 में जैसे सभी दलों को सूपड़ा साफ हुआ वहीं अब फिर यूपी में होने वाला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-तीन सीट में ही निपटेगी कांग्रेस-राजवीर
इटावा जनसभा के दौरान भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने कांग्रेस को मरी बिल्ली बताया। उन्होंने कहा कि इससे सपा का भला होने वाला नहीं है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा की आंधी से बचने के लिए कांग्रेस का हाथ थामा है, मगर इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं। कांग्रेस प्रदेश में दो से तीन सीटों तक ही सिमट जाएगी। जनता पर नोटबंदी का कोई असर नहीं हुआ है बल्कि कालेधन वाले इससे बौखलाए हैं।

लूट इटावा से ही शुरू हुई
मानिकपुर मोहन के हविलिया तिराहा पर भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू ने कहा कि लूट इटावा से ही शुरू हुई। पहले प्रदेश को सपा ने लूटा तो उसके बाद बसपा भी पीछे नहीं रही। समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की बात तो कर रही है, लेकिन अंदर ही अंदर डरी है। यही कारण है कि कांग्रेस का सहारा लेकर भाजपा की आंधी से बचने के प्रयास किया जा रहा है।


भाजपा 300 सीटों का आंकड़ा पार करेगी
सांसद राजवीर ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में भारी उलटफेर के साथ भाजपा 325 सीटें कब्जाने में सफल रही। उसी तरह यूपी में भी भाजपा 300 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार 60 साल में जो नहीं कर पाई वह भाजपा सरकार 60 महीनों में करके दिखाएगी। सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रधानमंत्री बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा जनपद में पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतकर विधानसभा जाएंगे। जनसभा को भाजपा सदर प्रत्याशी सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, गोपाल मोहन शर्मा, अशोक दुबे, भरथना प्रत्याशी सावित्री कठेरिया, रूकुम सिंह, विकास भदौरिया, शिव किशोर धनगर, रामकुमार चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed