फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rajiv shukla statement about gujrat election congress party performence

कांग्रेस के 16 प्रत्याशी केवल 1-3 हजार के बीच मतों के अंतर से हारेः राजीव शुक्ला

Wed, 20 Dec 2017 01:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
rajiv shukla statement about gujrat election congress party performence
राजीव शुक्ला
कानपुर देहात सिकंदरा विधानसभा के उप चुनाव में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने क्षेत्र के मतदाताओं से दो टूक बातें की। अपनी कई दिनों के प्रचार के बाद उनका दावा है कि भाजपा की कांग्रेस सीधी टक्कर है। उन्होेंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस नहीं मोदी की भाजपा को शिकस्त मिली है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने गुजरात में उम्मीद से बढ़कर अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के 16 प्रत्याशी एक हजार से तीन हजार के बीच मतों के अंतर से हारे हैं। यदि उनमें दस प्रत्याशी जीत गए होते तो गुजरात में कांग्रेस की ही सरकार बनती। कहा कि देश में कांग्रेस ही एक ऐसा दल है, जिसने कभी लोगों को आपस में लड़ाने का काम नहीं किया। आज देश में जो भी विकास नजर आ रहा है, वह कांग्रेस की ही देन है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने विकास और अखंडता के लिए कुर्बानियां भी दी हैं। उन्होंने प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय के समर्थन में फरीदपुर-निटर्रा गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर सुवापुर, जगन्नाथपुर, संदलपुर, मनकापुर, जबरपुर, गढ़िया गांव में जनसंपर्क भी किया। उन्होंने अपने प्रत्याशी प्रभाकर की जीत का दावा किया। इस दौरान श्याम मनोहर तिवारी, रामलखन, विजय सिंह, रामप्रसाद, दिवाकर पांडेय, सतीश अजवानी, लल्ला मानसिंह नायक, आशीष तिवारी, रामचंद्र गुप्ता, रवि सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed