{"_id":"5a106ce94f1c1b79548be166","slug":"rajiv-attacked-on-pm-said-bjp-is-surrounded-by-rahul-gandhi-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव का पीएम पर हमला कहा \"गुजरात में राहुल गांधी से घिरी है भाजपा\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव का पीएम पर हमला कहा "गुजरात में राहुल गांधी से घिरी है भाजपा"
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:22 AM IST
विज्ञापन
राजीव शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को कानपुर आए कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने अपने चित-परिचित अंदाज में बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ गुजरात में कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा को घेर रखा है। वहां पर भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। यही हाल नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा का होने वाला है।
शनिवार को पार्टी कार्यालय तिलक हाल में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि नोट बंदी और जीएसटी जैसे दो बिना समझे लिए गए फैसले मोदी सरकार के गले की हड्डी बन गए हैं। देश के हर वर्ग से जुड़ा व्यक्ति इन फै सलों से परेशान है। यही वजह है कि पिछले दिनों चित्रकूट में हुए विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है।
केंद्र सरकार की नीतियों के चलते देश वर्तमान में भुखमरी की सूची में 100 वें स्थान पर पहुंच गया है। भाजपा अयोध्या और राम मंदिर को सिर्फ चुनावी मुद्दे तक ही सीमित रखना चाहती है। पिछले 22 साल से यह नारा पार्टी के लोग चिल्लाते आ रहे हैं। आज तक मंदिर नहीं बना पाए हैं। नगर निकाय के चुनाव में उनकी पार्टी का एजेंडा सीवर जाम, अतिक्रमण दूर करना, सड़क और यातायात बेहतर करना रहेगा।