{"_id":"59e4e9d94f1c1bc8678b6397","slug":"rajbabber-attacked-cm-saying-yogi-could-not-be-a-good-saint-nor-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजबब्बर का CM पर हमला कहा 'योगी न अच्छे संत बन सके और न ही सीएम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजबब्बर का CM पर हमला कहा 'योगी न अच्छे संत बन सके और न ही सीएम'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि योगी न तो अच्छे संत बन सके और न ही मुख्यमंत्री। योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर जाते हैं, कोई न कोई बड़ी घटना जरूर होती है।
विज्ञापन
Trending Videos
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर
इटावा- औरैया- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि बीजेपी ने जनता के साथ छल किया है। छह महीने के कार्यकाल में ही योगी आदित्यनाथ का ग्राफ गिरा है। उन्होंने गुजरात में संभावित विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि वहां हवा बदल गई है। गुजरात के शहजादे और बादशाह दोनों को उनकी हैसियत का पता चल जाएगा। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की भारी जीत ने आने वाले समय में परिवर्तन के संकेत दे दिए हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।