{"_id":"58a6f4b94f1c1b941ad84785","slug":"rajbabbar-says-development-of-uttar-pradesh-is-our-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का कर्ज माफ, युवाओं को रोजगार, प्रदेश का विकास हमारा संकल्पः राजबब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का कर्ज माफ, युवाओं को रोजगार, प्रदेश का विकास हमारा संकल्पः राजबब्बर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी किसी की भी हो, चुनाव चिह्न की राजनीति नहीं है। संकल्प की राजनीति है जिसमें सहयोग से आगे चलने का है। बुजुर्ग का सम्मान करना पड़ता है। ये बातें शुक्रवार को कानपुर पुखरायां पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जनसभा के दौरान कहीं। राजबब्बर ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी न होते तो मना कर दिया जाता। वहीं दत्तक पुत्र को विरासत नहीं दी जाती कहकर प्रधानमंत्री पर तंज भी कसा। उन्होंने नीतम सचान को गठबंधन का प्रत्याशी बताया।
राजबब्बर ने कहा कि परिवार में और राजनीति में बुजुर्ग को लेकर कन्फ्यूजन होता है। जिसमें बुजुर्ग का सम्मान करना पड़ता है। आप युवा हो स्थानीय हो फोन आने पर रात में निकलोगे। किसी बुजुर्ग को तकलीफ देना ठीक नहीं होता। अखिलेश ने ने भी नीतम सचान चुनाव लड़ने से मना नहीं किया। किसानों का कर्ज माफ, फसल की कीमत का मुआवजा मिले, नौजवानों को रोजगार मिले, विकास हो यह गठबंधन का संकल्प है।
प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए राजबब्बर ने कहा कि दाड़ी वाला कहता है कि हम दत्तक पुत्र है। यहां दत्तक पुत्र को कब्जा नहीं दिया जा सकता। कोई मां नहीं चाहती कि उसकी विरासत किसी दत्तक पुत्र को मिले उसका बच्चा मोहताज हो जाए। अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नीतम को जिताना होगा। पीसीसी के उपाध्यक्ष जयकिशन, सतत यादव, लक्ष्मीनारायण मिश्र ने भी संबोधित किया।