फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rajbabbar public meeting in kanpur ghatampur

हाथ का पंजा और साइकिल लाएगा यूपी में खुशहालीः राजबब्बर

Tue, 14 Feb 2017 11:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
rajbabbar public meeting in kanpur ghatampur
कानपुर में जनसभा के दौरान राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर में जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता राजबब्बर ने कहा कि हाथ का पंजा और साइकिल का साथ यूपी में खुशहाली लाएगा। यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन से विकास रूपी साइकिल की रफ्तार और बढ़ेगी। जिससे प्रदेश में खुशहाली और तरक्की आएगी। दावा किया कि अखिलेश के नेतृत्व में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के निशान पर चुनाव लड़ रहे गठबंधन प्रत्याशी नंदराम सोनकर के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में मात्र पांच मिनट के भाषण में उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि आप लोग कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताएं आपके क्षेत्र का विकास कराने का वादा हम करते हैं। इससे पहले क्षेत्रीय सपा विधायक इंद्रजीत कोरी ने कहा कि आपलोग तन-मन से नंदराम को विजयी बनाकर भेजें। आपके यहां अधूरे पड़े विकास कार्य पूरे होंगे। 
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल ने कहा कि आप लोग नंदराम को जिताकर भेजें। जबकि, वह खुद हर समय आप लोगों के सुख-दुख में हर समय साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी जनसभा को सपा नेता विजय सचान, आरडी कुरील, गीता चौहान, मीना संखवार (ब्लाक प्रमुख पतारा), आबिद सिद्दीकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव, इंद्रजीत सिंह कछवाह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह मुन्ना और अलकेश तिवारी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। 

...और फिसल गई राजाराम की जुबान 
घाटमपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नंदराम सोनकर के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा के मंच पर संबोधन के दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल की जबान फिसल गई। वह सपा कांग्रेस गठबंधन कहने की जगह सपा और बसपा गठबंधन की बात कह गए। लेकिन, इसका एहसास होते ही उन्होंने तुरंत भूल सुधार भी किया। बता दें कि, पूर्व सांसद का भाषण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के मंच पर आने के बाद शुरू कराया गया था।  

सुर्रेबाजों की पार्टी है भाजपा
कानपुर साउथ में जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि साम्प्रदायिकता की मिसाइल दागने वाली भाजपा सुर्रेबाजी की पार्टी है। गोरखपुर की एक मिसाइल तो भगवा कपड़े पहनकर सिर्फ जहर ही उगलती है। इन्हीं सांप्रदायिक ताकतों को खत्म करने के लिए सपा-कांग्रेस के विचारों का गठबंधन हुआ है। अब मन की नहीं, काम की बात होगी। वे चावला मार्केट चौराहे पर किदवई नगर से  सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अजय कपूर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 


राज बब्बर ने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी कर अर्थव्यवस्था को 10 साल पीछे कर दिया। बच्चों तक की गुल्लक फुड़वा दी। प्रत्याशी अजय कपूर ने कहा कि सरकार न होते हुए भी क्षेत्र में इतना विकास करवाया जितना कहीं और नहीं हुआ। विकास ही हमारा संकल्प है। उधर, राज बब्बर ने शास्त्री चौक बर्रा पर गोविंद नगर से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अंबुज शुक्ला के पक्ष में भी जनसभा की। कहा कि गठबंधन विकास की राह पर चलने वाला साथ है जो सबको पसंद है। इस दौरान बसपा से सर्वोदय नगर पार्षद पप्पू पाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यहां हरप्रकाश अग्निहोत्री, अश्वनी चड्ढा, देवेंद्र सब्बरवाल, अब्दुल सलाम जाफरी, बंटी यादव, शुभम शुक्ला पनकी, अरविंद त्रिवेदी, पं. स्वदेश शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे। राज बब्बर ने आर्यनगर से गठबंधन के प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई के समर्थन में नयागंज चौराहे पर जनसभा की और सपा सरकार के काम बताकर हाथ मजबूत करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed