फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Raja Raghuvanshi murder case: Grandmother dies of heart attack due to grief over grandson's separation

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज पर हत्या का आरोप सुन दादी की मौत, आखिरी सांस तक कहा- मेरा पोता बेकसूर

Wed, 18 Jun 2025 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Jun 2025 08:49 PM IST
सार

Fatehpur News: चर्चित हत्याकांड के आरोपी राज सिंह कछवाह की दादी की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि सदमे में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi murder case: Grandmother dies of heart attack due to grief over grandson's separation
दादी की फाइल फोटो व घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे राज सिंह कछवाह की दादी राम लल्ली देवी की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनका परिवार इस मौत के पीछे पोते पर लगे आरोप को जिम्मेदार ठहरा रहा है। 80 वर्षीय राम लल्ली आखिरी सांस तक यही कहती रहीं कि उनका पोता निर्दोष है। उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

दो जून को इंदौर निवासी राजा रघुवंशी का शव क्षत-विक्षत शव शिलॉन्ग के वेई साडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला था। इससे सनसनी फैल गई। बाद में 9 जून को सोनम जनपद गाजीपुर में मिली। मामले की जांच में राज सिंह कछवाह का नाम सामने आया, जो सोनम का पुराना प्रेमी बताया गया। राज कछवाह मूलरूप से जनपद फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का रहने वाला है। हालांकि वह बीते 15 वर्षों से इंदौर में रह रहा है। गांव में जैसे ही उसके राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी बनने की खबर फैली, घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राज पर है हत्या का आरोप
राज के दादा दरबारी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही यह अफवाह उड़ी कि राज का इंदौर की एक लड़की सोनम रघुवंशी से अफेयर चल रहा था, जिसकी शादी हाल ही में राजा रघुवंशी से हुई थी। अब कहा जा रहा है कि राज ने सोनम के साथ मिलकर राजा की हत्या की है। लेकिन हमारा पोता ऐसा कर ही नहीं सकता। जब से पत्नी राम लल्ली को यह बात पता चली, वह बेहद परेशान रहने लगी।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
मानसिक तनाव ने धीरे-धीरे उन्हें कमजोर कर दिया और बुधवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। परिजनों व पड़ोसियों के अनुसार राम लल्ली ने अंतिम सांस तक पोते की बेगुनाही की बात दोहराई। पड़ोसी रामू सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला जब से यह बात सुन रही थीं कि उनके पोते को राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया है, तब से बेहद बेचैन थीं। वह बार-बार कहती थीं कि राज निर्दोष है, उसे फंसाया गया है।

यह भी पढ़ें- संभल बवाल: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क समेत 23 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, एक हजार पन्नों की है रिपोर्ट

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed