{"_id":"58ed14a24f1c1b6137cf6a2e","slug":"raja-bhaiya-says-about-pepsi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली नेता राजा भैया ने ‘पेप्सी’ पर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली नेता राजा भैया ने ‘पेप्सी’ पर दिया बड़ा बयान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 12 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
राजा भैया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कोल्ड ड्रिंक बेचने वाली कंपनी पेप्सी पर बड़ा बयान दिया है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला आवास विकास में ऐतिहासिक चाणक्य नाटक प्रस्तुत किया गया था।
विज्ञापन
कलाकार मनोज जोशी व उनकी टीम ने नाटक का मंचन किया। इस दौरान कहा गया कि कुष्ठ रोग असाध्य नहीं है। छुआछूत से कुष्ठ रोग नहीं लगता है। लोगों को इन रोगियों को परहेज नहीं करना चाहिए। बल्कि इनकी सेवा कर रोग से निजात दिलाने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए हर भारतीय को आगे आना होगा। यह विडंबना है कि पेप्सी दूसरे देश में जाती है तो उस देश की भाषा में उसका नाम लिखा जाता है, लेकिन भारत में पेप्सी अंग्रेजी में लिखा जाता है।
विज्ञापन
इस दौरान ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा, विधायक नागेंद्र सिंह, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री विमल कटियार, वीरेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुबोध वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस का भारी पहरा रहा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भी भीड़ रही।