फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raised steps to reduce pollution from Ganga

गंगा को मिली 8 करोड़ लीटर गंदे पानी से निजात, ये किया गया उपाय

Sun, 10 Jun 2018 02:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 10 Jun 2018 02:32 PM IST
सार

- बकरमंडी से नाला बिनगवां सीवेज ट्रीटमेंट की ओर मोड़ा गया
- काम पूरा होने की खुशी में अफसरों ने पनकी मंदिर जाकर प्रसाद चढ़ाया
- सीसामऊ नाले का 7 करोड़ लीटर पानी अभी गंगा में जाता रहेगा
 

विज्ञापन
Raised steps to reduce pollution from Ganga
डेमाे पिक

विस्तार

कानपुर शहर के बकरमंडी क्षेत्र से शनिवार को दो गेट लगाने के बाद सीसामऊ नाले का पानी मोड़कर राखी मंडी सीवेज पंपिंग स्टेशन भेजना शुरू कर दिया गया। यहां से कुल आठ करोड़ लीटर गंदा पानी गंगा के बजाय अब सीवेज पंपिंग स्टेशन के माध्यम से बिनगवां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाता रहेगा।
विज्ञापन

 

अक्टूबर में इस नाले का शेष हिस्सा वीआईपी रोड से मुड़ते ही इसका पानी गंगा में जाना पूरी तरह बंद हो जाएगा। सीसामऊ नाले से कुल 14 करोड़ लीटर गंदा पानी रोज गंगा में जाता है। यह गंगा में गिरने वाला देश का सबसे बड़ा नाला है। करीब सवा सौ साल पुराना है। दोपहर में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक आरके अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक घनश्याम द्विवेदी, सहायक अभियंता डीके भदौरिया सहित अन्य अफसर बकरमंडी पहुंचे।

विज्ञापन

 

घनश्याम द्विवेदी ने बताया कि दोनों गेट खोलकर वहां से सीसामऊ नाले का पानी राखी मंडी सीवेज पंपिंग स्टेशन में भेजना शुरू कर दिया गया है। अभी दो गेट लगे हैं, एक गेट लगाने का काम बाकी है। पर इस वजह से नाले का बहाव प्रभावित नहीं हो रहा है। इस गेट को सिल्ट हटाने और इमरजेंसी में नाले का बहाव रोकने के लिए लगाया जाना है। यह गेट भी 10 जून को लग जाएगा। इसके बाद वहां स्थित एक अन्य बरसाती नाला भी गंगा के बजाए एसटीपी में जाने लगेगा। बकरमंडी से पूरा नाला मुड़ने के खुशी में संबंधित अफसर पनकी मंदिर गए और प्रसाद चढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed