फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raised demand for development of Jhinjhak and stoppage of trains

राष्ट्रपति से झींझक के विकास व ट्रेनों के ठहराव की उठाई मांग

Sat, 26 Jun 2021 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Raised demand for development of Jhinjhak and stoppage of trains
कानपुर देहात। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर स्थानीय लोगों ने झींझक के विकास को लेकर मांग पत्र सौंपे है। इसमें आदर्श रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व अस्पताल बनवाने समेत कई प्रमुख मांगें शामिल रहीं। सेना के सहायक ने लोगों से मांग पत्र लिया। राष्ट्रपति ने मांगों पर विचार करने की बात कही।
विज्ञापन

झींझक के व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे ने बताया कि तीन प्रमुख मांगों को लेकर उन्होंने मांग पत्र राष्ट्रपति के सहायक वायु सेना के एडीसी को सौंपा है। वहीं स्थानीय सुशील कुमार वर्मा, परिवारी दीपक कोविंद व पंकज कोविंद ने सरकारी बस अड्डा, राजकीय महाविद्यालय, सरकारी चीनी मिल, एम्स की तर्ज पर अस्पताल, झांसी व चित्रकूट जाने के लिए ट्रेनों का ठहराव और सैन्य छावनी बनाकर सेना व अर्ध सेना का भर्ती सेंटर खोलने का मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने सैनिक स्कूल व अर्द्धसैनिक बल का भर्ती सेंटर स्थापित कराने की मांग को लेकर पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि का जिला होने के चलते बड़ी संख्या में यहां के लोग सेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, वायुसेना, नौसेना, असम रायफल्स में तैनात होकर देश सेवा कर रहे हैं। उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सैनिक स्कूल की स्थापना बेहद जरूरी है। जिले में अर्द्धसैनिक बल का भर्ती सेंटर स्थापित होने से विकास को गति मिलेगी। उन्होंने पुखरायां, झींझक व रूरा में से किसी भी एक स्थान पर केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रूरा में राष्ट्रपति से मिलने वालों में शामिल विशिष्ट आगंतुक वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद सक्सेना ने मुरी व संगम एक्सप्रेस डाउन के पूर्व में बंद हुए ठहराव को बहाल करने का मांग पत्र दिया। वहीं जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से भी ट्रेनों के ठहराव और रूरा सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का मांग पत्र दिया गया। विनोद सक्सेना ने बताया कि पूर्व में मुरी एक्सप्रेस व संगम एक्सप्रेस डाउन का ठहराव रूरा में था।

बाद में ठहराव बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ट्रेनें फिर से चलें तो यात्रियों को सुविधा होगी। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू की ओर से रूरा स्टेशन पर रीवा एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा व अवध एक्सप्रेस के ठहराव की मांग का ज्ञापन व्यापारी अविनाश ओमर के माध्यम से राष्ट्रपति को दिया गया। व्यापार मंडल की कई मांगों में रूरा सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली भी प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed