फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rainfall due to 1000 km long rain band

Kanpur News: 1000 किमी लंबे रेन बैंड के कारण हुई बारिश

Sun, 22 Mar 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rainfall due to 1000 km long rain band
कानपुर। महानगर सहित प्रदेश के 27 मंडलों में दो दिनों की बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं की पकी बालियाें वाले खेतों में पानी भरा होने की वजह से उनकी पैदावार प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

माैसम विभाग के अनुसार, पहली बार मार्च के महीने में एक साथ इतने बड़े क्षेत्र में बारिश हुई है। उत्तर और दक्षिण भारत में हो रही मूसलाधार बारिश की मुख्य वजह इस बार 1,000 किलोमीटर लंबा और रैखिक रेन बैंड बनना है। इसकी वजह से पश्चिमी विक्षोभ का असर कई गुना बढ़ गया। इससे बारिश के साथ जगह-जगह ओले भी पड़े। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में बारिश का असर अब खत्म हो गया है, अगले 24 घंटे में बादलों के बीच धूप भी निकलेगी।
विज्ञापन

माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि यह रेन बैंड अफगानिस्तान से शुरू होकर पाकिस्तान और भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों तक फैला है। यह मौसमी बदलाव दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में रबी की फसलों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
क्या है रेन बैंड
आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ गोल या लहरदार आकार में आता है लेकिन इस बार यह एक सीधी रेखा की तरह आया है। इसकी वजह से अधिक नमी और बादल एक लंबी पट्टी में जमा हो गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होने वाली कम दबाव की प्रणाली है जो भारत के उत्तर और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी लाती है। इन दो दिनों में इसी तरह की गतिविधियां सक्रिय रहीं।

------------
फारस, कैस्पियन सागर, अरब सागर और भूमध्य सागर से चक्रवाती हवाएं एक साथ उठी हैं जिससे हर तरफ बारिश हुई। इन हवाओं को जहां-जहां प्रभाव अधिक रहा, वहां तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। -डाॅ. एसएन सुनील पांडेय
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed