फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain havoc in Banda Walls collapse in the dead of night two women die trapped under the debris

बांदा में बारिश का कहर: रात के अंधेरे में भरभराकर गिरी दीवारें, मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत, परिजन बेहाल

Wed, 02 Sep 2026 11:26 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 02 Sep 2026 11:26 AM IST
सार

Banda News: बबेरू कोतवाली और मरका थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मामलों में परिजनों द्वारा घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Rain havoc in Banda Walls collapse in the dead of night two women die trapped under the debris
मृतक महिलाओं की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में चार दिन से हो रही बारिश से क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक मवेशी की भी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गाव निवासी प्यारी (67) पत्नी स्व. राम रतन रात करीब तीन बजे पड़ोसी की दीवार उसके छप्पर पर गिरने से महिला मलबे में दब गई। परिजन ने मलबे से निकलकर सीएचसी पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

दामाद रामधनी ने बताया मृतका के तीन पुत्रियां चार पुत्र हैं। तीन बीघे खेती है। उधर,मरका थाना क्षेत्र के गांव बैरफ के कहैन्या के डेरा निवासी महदेईया (60) पत्नी राम खेलावन रात एक बजे सो रही थी। तभी तेज बारिश में कच्ची मिट्टी की दीवार महिला के ऊपर गिर गई। परिजन ने देखा, तो मलबे से बाहर निकाल कर सीएचसी लाए। यहां डाॅक्टरों ने देखते से मृत घोषित कर दिया। मझले बेटे बलवीर ने बताया तीन पुत्रियां दो पुत्र हैं। मजदूरी कर जीवन यापन करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed