फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rain effected farmers

बटाईदारों की कौन सुने, मौज में हैं खेत मालिक

Mon, 20 Apr 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Mon, 20 Apr 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
rain effected farmers
 कुदरत के कहर को झेल रहे किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देकर
विज्ञापन
राहत दी जा रही है। लेकिन उन बटाईदारों की कौन सुनेगा जो बर्बाद फसल की मार के चलते भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।

 ये खेतिहर मजदूर खेत मालिक से बटाई पर खेती लेकर आधी लागत के साथ पूरी मेहनत कर फसल तैयार करते हैं। जब फसल बर्बाद हुई तो राहत चेक केवल खतौनी में दर्ज खेत के मालिकों को बांटी जा रही है। ऐसे में इन खेतिहर मजदूरों को शासन स्तर से राहत पाने का कोई नियम न होने से दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है।


 बीते मार्च माह की बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसल में गेहूं, चना, मटर, राई, सरसों, आलू सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गईं थी। बारिश व तेज हवाओं के चलते फसलें खेतों में गिर गई। अप्रैल माह में किसान बची-खुची फसलों की कटाई व मड़ाई कर घर ले जाने की जल्दी में लगे थे। तभी दोबारा झमाझम बारिश के चलते फसल बर्बादी की रही-सही कसर भी पूरी हो गई।

खेतों में फसल बर्बादी का आलम इस कदर रहा कि बढ़ियां पैदावार की उम्मीद लगाए कई किसानों की सदमें से मौत तक हो गई। मार्च, अप्रैल की बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान बटाई पर खेती करने वाले खेतिहर मजदूरों को उठाना पड़ा है। खेतिहर मजदूर खेती को बटाई पर लेकर पूरे परिवार के साथ वर्ष भर कड़ी मेहनत करते हैं। बटाई के खेतों में खाद, बीज व सिंचाई आदि की व्यवस्था करके वर्ष भर के अनाज की व्यवस्था करते हैं।

इस बार इन खेतिहर मजदूरों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। इनके सामने परिवार का पेट पालने का संकट खड़ा हो गया है।

दूसरी ओर बारिश व ओलावृष्टि के बाद किसानों को राहत देने के लिए शासन स्तर से फसलों की बर्बादी का सर्वे कर राहत सहायता का राजस्व गांवों के हिसाब से वितरण कराया जा रहा है। शासन के नियमों के अनुसार लेखपाल राजस्व विभाग की खतौनी में दर्ज खेत मालिकों को ही राहत सहायता चेक का वितरण कर रहे हैं। राहत सहायता के हकदार इन खेतिहर मजदूरों की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed