{"_id":"6ab6e23c4c9b7428fb0c685e","slug":"rain-deals-a-blow-to-kesco-power-out-for-hours-kanpur-news-c-362-1-ka11003-157412-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बारिश ने दिया केस्को को झटका, घंटों बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बारिश ने दिया केस्को को झटका, घंटों बिजली गुल
विज्ञापन
कानपुर। लगातार बारिश ने शुक्रवार को केस्को को जोर का झटका दिया। शहर के कई उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में फॉल्ट, ट्रिपिंग और पेड़ गिरने से घंटों बिजली गुल रही। इससे सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 10 लाख लोग प्रभावित रहे।
इस्पातनगर उपकेंद्र के फीडर में इंसुलेटर फॉल्ट के कारण सुबह 9:35 से 11:20 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हैरिसगंज उपकेंद्र के शांतिनगर, रेल बाजार और त्रिवेणीनगर फीडरों में आउटगोइंग ट्रॉली में फॉल्ट से सुबह 8:35 से 11:30 बजे तक आपूर्ति ठप रही। आरबीआई उपकेंद्र के यूएचएम फीडer में केबल फॉल्ट के कारण 9:30 से 11:45 बजे तक बिजली नहीं रही। बी-ब्लॉक पनकी के ई-ब्लॉक फीडर की 11 केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से सुबह 9:40 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही। दबौली के साउथ फीडर में ट्रिपिंग से शाम 4:20 से 5:40 बजे तक और नवीननगर के शिवाजी नगर फीडर में ऑटो रिक्लोजर की तकनीकी खराबी से 4:15 से 5:57 बजे तक बिजली गुल रही। देर शाम तक तीन जगह संकट बरकरार रहा।
आरटीओ उपकेंद्र के रंजीत नगर फीडर की 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से शाम 3:40 बजे से आपूर्ति बंद रही। पनकी मंदिर फीडर और दयानंद विहार के नवशीलधाम फीडर में भी शाम 5:30 बजे से बिजली बाधित रही। बर्रा स्थित कर्रही में भारी पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। यहां लगा खंभा भी पेड़ की चपेट में आने से गिर गया और इस इलाके में चार घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऐसे ही ग्वालटोली क्षेत्र के तहत सराय वाली मस्जिद के पास बिजली की हाईटेंशन लाइन से सटे अचानक से गिर गया। इससे तीन घंटे तक बिजली नहीं आ सकी। केस्को की टीमें प्रभावित लाइनों और उपकरणों की मरम्मत में जुटी रहीं।