फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain and hailstorm, huge damage to crops

आसमान से बरसी आफत: झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान

Sun, 03 Mar 2024 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Mar 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm, huge damage to crops
बारिश व ओलावृष्टि से फसलें हुई खराब - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले में शनिवार की तरह रविवार को भी झमाझम बारिश पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही, लेकिन इस सब के बीच हुई ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। गेहूं से लेकर सरसों की फसल खेत में ही पट हो गई। जहां तहां किसान माथा पकड़ कर मौसम की मार को लेकर अपना दर्द साझा करते नजर आए। देर रात से जारी बारिश सुबह कुछ देर के लिए थमी। 10 बजे के करीब शहर से लेकर जिले के कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन


जिसने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। दोबारा शुरू हुई बारिश रुक-रुककर दोपहर दो बजे तक जारी रही। इसके बाद बादल छंटने के साथ ही धूप खिली। वहीं शाम होते-होते काफी हद तक बारिश थम गई, लेकिन हल्की बूंदाबांदी जारी रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि को लेकर लोगों में दहशत देखने को मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जहां लोग आसमान से गिरते ओलों से बचने के लिए घरों में दुबके तो ग्रामीण क्षेत्र में किसान फसलों को लेकर चिंतिंत रहे। मौसमी मार से काफी हद तक फसलें तहस नहस हो गई। खास तौर पर सरसों व गेहूं की फसल में नुकसान हुआ। आलू की फसल में मिट्टी बह जाने से आलू बाहर आ गया। इसमें अब सड़न दौड़ेगी। वहीं सब्जियों की फसलें भी काफी हद तक चौपट हो गई।

50 फीसदी तक गिरेगा उत्पादन
बारिश व ओलावृष्टि के चलते गेहूं की फसल खेत में ही पट हो गई है। 50 फीसदी तक उत्पादन गिर जाएगा। मुनाफे की आस पर बारिश व ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया है। - कुंअरपाल सिंह, पसुआ

सड़ गए सरसों के दाने
दो दिन से जारी बारिश के बीच आलू खेत में पड़ा हुआ अब सड़ेगा। सबसे ज्यादा ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। सब्जी से लेकर सरसों की फसल लगभग चौपट हो गई है। सरसों के दाने झड़ गए हैं, तो सब्जियों के पौधे गिर गए हैं।- कौशलेंद्र सिंह, बिधूना

सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। किसान फसलों के लिहाज से जरूरी इंतजाम कर लें। ओलावृष्टि भी हो सकती है। तापमान में गिरावट आने की संभावना है।- अनंत कुमार, मौसम वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed