फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Burglary at the home of retired senior clerk jewelry worth over 20 lakh was stolen

औरैया: सेवानिवृत्त बड़े बाबू के घर में चोरी, लॉकर तोड़कर की वारदात, 20 लाख से अधिक के जेवर साफ, जांच शुरू

Thu, 22 Oct 2026 10:03 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 22 Oct 2026 10:03 AM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल कस्बे के शास्त्री नगर में सेवानिवृत्त बड़े बाबू के घर से चोरों ने 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य बुधवार को अछल्दा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, और पीछे से चोरों ने घर के लॉकर को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Auraiya Burglary at the home of retired senior clerk jewelry worth over 20 lakh was stolen
टूटा लॉकर दिखाते गृहस्वामी - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कस्बे के शास्त्री नगर में ब्लॉक के सामने रहने वाले सेवानिवृत्त बड़े बाबू के घर से चोरों ने 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य बुधवार को अछल्दा में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात घर लौटने पर लॉकर टूटा मिला और उसमें रखे जेवर गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी उमेश कुमार दोहरे पुत्र शिवचरण ब्लॉक में बड़े बाबू के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह अपनी पत्नी, बेटे मेहरबान, बहू सुजाता और दो बच्चों के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उमेश कुमार और उनकी पत्नी घर से अछल्दा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसके बाद शाम करीब तीन बजे उनका बेटा मेहरबान भी परिवार के साथ कार्यक्रम में चला गया।

विज्ञापन
Trending Videos

कमरे में लॉकर टूटा हुआ मिला
परिवार के सदस्य रात करीब नौ बजे के बाद घर लौटे। ताला खोलकर अंदर पहुंचे, तो सब कुछ सामान्य दिखाई दिया। घर की महिलाएं जब पहने हुए जेवर लॉकर में रखने के लिए कमरे में गईं, तो लॉकर टूटा हुआ मिला। कमरे की अंदर से लगी कुंडी भी खुली हुई थी। इसके बाद घर में रखे जेवरों की जांच की गई, तो वे गायब मिले।

विज्ञापन

रात में ही डायल 112 पर सूचना दी
गृहस्वामी उमेश कुमार के अनुसार, लॉकर में करीब 72 ग्राम की सोने की चेन, 40 ग्राम का ब्रेसलेट, 11 ग्राम और 10 ग्राम की दो अंगूठियां तथा लगभग दो जोड़ी झाले रखे थे। चोरी हुए जेवरों की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरी तिजोरी में रखी रिवॉल्वर और नकदी को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। घटना के बाद परिजनों ने रात में ही डायल 112 पर सूचना दी।

विज्ञापन

जांच के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजनों को आशंका है कि घटना को अंजाम देने वाला कोई परिचित हो सकता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घर के किसी सदस्य की संलिप्तता की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed