आसमान से बरसी आफत: झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में शनिवार की तरह रविवार को भी झमाझम बारिश पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही, लेकिन इस सब के बीच हुई ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। गेहूं से लेकर सरसों की फसल खेत में ही पट हो गई। जहां तहां किसान माथा पकड़ कर मौसम की मार को लेकर अपना दर्द साझा करते नजर आए। देर रात से जारी बारिश सुबह कुछ देर के लिए थमी। 10 बजे के करीब शहर से लेकर जिले के कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।
जिसने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। दोबारा शुरू हुई बारिश रुक-रुककर दोपहर दो बजे तक जारी रही। इसके बाद बादल छंटने के साथ ही धूप खिली। वहीं शाम होते-होते काफी हद तक बारिश थम गई, लेकिन हल्की बूंदाबांदी जारी रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि को लेकर लोगों में दहशत देखने को मिली।
शहर में जहां लोग आसमान से गिरते ओलों से बचने के लिए घरों में दुबके तो ग्रामीण क्षेत्र में किसान फसलों को लेकर चिंतिंत रहे। मौसमी मार से काफी हद तक फसलें तहस नहस हो गई। खास तौर पर सरसों व गेहूं की फसल में नुकसान हुआ। आलू की फसल में मिट्टी बह जाने से आलू बाहर आ गया। इसमें अब सड़न दौड़ेगी। वहीं सब्जियों की फसलें भी काफी हद तक चौपट हो गई।
बारिश व ओलावृष्टि के चलते गेहूं की फसल खेत में ही पट हो गई है। 50 फीसदी तक उत्पादन गिर जाएगा। मुनाफे की आस पर बारिश व ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया है। - कुंअरपाल सिंह, पसुआ
सड़ गए सरसों के दाने
दो दिन से जारी बारिश के बीच आलू खेत में पड़ा हुआ अब सड़ेगा। सबसे ज्यादा ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। सब्जी से लेकर सरसों की फसल लगभग चौपट हो गई है। सरसों के दाने झड़ गए हैं, तो सब्जियों के पौधे गिर गए हैं।- कौशलेंद्र सिंह, बिधूना
सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। किसान फसलों के लिहाज से जरूरी इंतजाम कर लें। ओलावृष्टि भी हो सकती है। तापमान में गिरावट आने की संभावना है।- अनंत कुमार, मौसम वैज्ञानिक