{"_id":"5e771d8b8ebc3e75f565767e","slug":"railways-took-a-big-decision-canceled-all-passenger-trains-till-march-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: रेलवे का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: रेलवे का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें निरस्त
Sun, 22 Mar 2020 01:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Mar 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। आवश्यक वस्तुओं और खाद्य सामग्रियों की कमी न हो इसलिए इनकी आपूर्ति के लिए मालगाड़ियां चलती रहेंगी।
यात्री ट्रेनों के निरस्त होने से सबसे यादा पसोपेश में डेली पैसेंजर हैं। इनमें भी नौकरी पेशा लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार है। कानपुर से अलग-अलग रूट पर रोजाना 30 से 35 हजार यात्री ट्रेनों से अप-डाउन करते हैं।
कानपुर से लखनऊ, फतेहपुर, प्रयागराज, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, उन्नाव और हरदोई रूट पर लोग रोजाना यात्रा करते हैं। ऐसे करीब 35 हजार डेली यात्री हैं। सबसे ’यादा 15 से 18 हजार डेली पैसेंजर लखनऊ रूट पर हैं। इसमें उन्नाव भी शामिल है। 10 हजार दैनिक यात्री फतेहपुर, प्रयागराज रूट पर हैं। इसके अलावा इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई रूट पर करीब सात से आठ हजार डेली पैसेंजर यात्रा करते हैं। इन डेली पैसेंजरों में व्यापारी दुकानदार, नौकरी पेशा, मजदूर और विद्यार्थी भी शामिल हैं।