{"_id":"6ac530fcd1638f4e79064338","slug":"railways-collects-1-34-crore-from-ticket-checks-in-kanpur-over-14-000-passengers-caught-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टिकट जांच में कानपुर से रेलवे ने वसूले 1.34 करोड़, 14 हजार से अधिक यात्री पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टिकट जांच में कानपुर से रेलवे ने वसूले 1.34 करोड़, 14 हजार से अधिक यात्री पकड़े गए
Tue, 06 Oct 2026 11:04 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज मंडल में सितंबर में चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में कानपुर में 14,191 मामलों में 1.34 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। वहीं पूरे मंडल में 69,640 यात्रियों पर कार्रवाई कर 6.35 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई। यह कार्रवाई बिना टिकट या अनियमित टिकट लेकर चलने वालों से की गई।
मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन के नेतृत्व में एक से 30 सितंबर तक अभियान चलाया गया। कानपुर स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा के 6,183 मामलों में 72.08 लाख रुपये, अनियमित यात्रा के 7,277 मामलों में 56.71 लाख रुपये, अनबुक्ड लगेज के तीन मामलों में 520 रुपये और धूम्रपान व गंदगी फैलाने के 728 मामलों में 5.91 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान में प्रयागराज स्टेशन पर सबसे अधिक 22,286 मामलों में 2.05 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रयागराज छिवकी में 7,789 मामलों से 72.90 लाख और टूंडला में 6,613 मामलों से 62.55 लाख रुपये की वसूली हुई।