फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railway worker dies in road accident, Employees were protesting, Shatabdi Express stopped at Central Station

सड़क दुर्घटना में रेल कर्मी की मौत: कर्मचारी कर रहे थे विरोध, सेंट्रल स्टेशन पर रोकी गई शताब्दी एक्सप्रेस

Thu, 14 Sep 2023 05:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Sep 2023 05:32 PM IST
सार

Kanpur News: करीब पांच घंटे शताब्दी एक्सप्रेस को रोकने के बाद कर्मचारियों ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर धरना दिया। रेलवे अधिकारियों के साथ उनकी लंबी बातचीत भी हुई। आश्वासन मिलने के बाद और लॉबी को वापस जीएमसी में स्थापित करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
Railway worker dies in road accident, Employees were protesting, Shatabdi Express stopped at Central Station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में मालगाड़ी की ड्यूटी पूरी करने के बाद गोविंदनगर आ रहे रेल कर्मचारी दिव्यांशु दुबे की सड़क दुर्घटना में गुरुवार को मौत हो गई। दिव्यांशु सरसौल में लोको पायलट लॉबी से ड्यूटी खत्म करने की सूचना देकर वापस आ रहे थे। उनकी मौत के बाद रेल कर्मचारियों ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस को करीब पौन घंटे रोक रखा।

विज्ञापन

रेल कर्मचारियों को कहना था कि लोको पायलट लॉबी पहले जीएमसी में थी। रेलवे ने इस लॉबी को सरसौल में स्थापित कर दिया। इसकी वजह से कर्मचारियों को कानपुर से सरसौल आने-जाने में परेशानियां भी हो रही थी और आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही थी। असिस्टेंट लोको पायलट दिव्यांशु दुबे की मौत के बाद उन्हें कांशीराम अस्पताल में इलाज भी समय से नहीं मिल पाया।

विज्ञापन

आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला
करीब पांच घंटे शताब्दी एक्सप्रेस को रोकने के बाद कर्मचारियों ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर धरना दिया। रेलवे अधिकारियों के साथ उनकी लंबी बातचीत भी हुई। आश्वासन मिलने के बाद और लॉबी को वापस जीएमसी में स्थापित करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11:11 पर आ गई थी और विरोध प्रदर्शन के बाद ट्रेन को दोपहर 11:58 पर रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed