फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   railway track damaged in etawah

पटरी से उखड़े मिले सैकड़ों पेंड्राल क्लिप और अंडरग्राउड सिग्नल केबल

Mon, 17 Apr 2017 11:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
railway track damaged in etawah
रेलवे ट्रैक की जांच करते अधिकारी

जीआरपी व आरपीएफ की सतर्कता से सोमवार को कानपुर में इटावा के पास एक और बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। पेट्रोलिंग के दौरान इटावा स्टेशन से सरायभूपत स्टेशन तक अप-डाउन ट्रैक पर कई जगह सैकड़ों पेंड्राल क्लिप गायब मिले। इतना ही नहीं कई जगह सिग्नल प्रणाली की केबलें भी ट्रैक के किनारे पड़ी मिलीं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। 

विज्ञापन

सोमवार को आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह व जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल यादव ने दल के साथ इटावा से सरायभूपत स्टेशन के बीच ट्रैक की पेट्रोलिंग की तो कई जगह पर ट्रैक के स्लीपर टूटे मिले। सिग्नल केबलें भी खुली पाई गईं। कुछ प्वांइट तो ऐसे मिले, जहां पर खुले में ही ट्रैक के किनारे सिग्लन केबलों के  ज्वांइट का गुच्छा बना हुआ था। आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह ने बताया कि ट्रैक पर सबसे ज्यादा गंभीर मामला पेंड्राल क्लिपों का न होना है। सरायभूपत स्टेशन से इटावा स्टेशन की ओर आने पर कांशीराम आवास कालोनी के निकट ट्रैक पर कई मीटर दूरी तक पेंड्राल क्लिप ही गायब हैं। वह इसकी जानकारी आरपीएफ कमांडेंट को भेजेंगे। जीआरपी भी उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराएगी। इसके साथ ही सिग्नल विभाग व पीडब्लूआई को भी यह रिपोर्ट भेजेंगे।

विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की झपकी से रुकीं ट्रेनें 

railway track damaged in etawah
डेमो पिक
इटावा शहर के सरायभूपत रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार को रविवार रात करीब दो बजे झपकी आ गई। इससे सिग्नल न मिल पाने से दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इस दौरान डाउन ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी को सरायभूपत स्टेशन पर लूप लाइन में लेना था, वह स्टेशन से थ्रू निकल गई। बाद में कंट्रोल ने मालगाड़ी को इकदिल स्टेशन पर लूप लाइन पर लिया। इसके अलावा 12402 डाउन मगध एक्सप्रेस सरायभूपत स्टेशन से पीछे ही खड़ी हो गई। उसके पीछे चल रही 12418 डाउन प्रयागराज और 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी एक के पीछे एक सिग्नल न होने से खड़ी हो गईं। इसी तरह अप ट्रैक पर दौड़ती 12317 महाबोधि एक्सप्रेस, 12275 दूरंतो व 12427 रीवा एक्सप्रेस भी सरायभूपत स्टेशन से पीछे के सिग्नलों पर खड़ी हो गईं। कुछ देर बाद स्टेशन मास्टर की नींद टूटी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन कंट्रोल को जानकारी दी और ट्रेनों को सिग्नल दिया। इसके बाद ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस बाबत टीआई डीएस मीना ने बताया कि स्टेशन मास्टर बीमार चल रहे हैं। रविवार रात अचानक दस्त शुरू होने से उन्हें सीट से उठकर जाना पड़ा लेकिन रात के समय ट्रेनों का संचालन आटो मोड पर होने से ट्र्रैक प्रभावित नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed