फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   railway station of the President's home town will become a model station

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: गृह नगर का रेलवे स्टेशन बनेगा आदर्श, महाप्रबंधक व डीआरएम ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

Sun, 20 Jun 2021 08:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Jun 2021 08:23 PM IST
सार

झींझक स्टेशन को आदर्श स्टेशन के तौर पर विकसित करने और रेलवे के फुट ओवरब्रिज को डेडीकेटेड फ्रंट कारीडोर लाइन के पार तक बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति की ट्रेन 25 जून को झींझक व रूरा स्टेशन पर करीब 15-15 मिनट तक रुकेगी।

विज्ञापन
railway station of the President's home town will become a model station
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक व डीआरएम ने निरीक्षण कर दिए निर्देश - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर उनके गृह नगर के रेलवे स्टेशन झींझक पर अधिकारियों की दौड़ भाग तेज हो गई है। स्टेशन पर चल रहे कार्यों का रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक व डीआरएम प्रयागराज ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने झींझक स्टेशन को आदर्श स्टेशन के तौर पर विकसित करने और रेलवे के फुट ओवरब्रिज को डेडीकेटेड फ्रंट कारीडोर लाइन के पार तक बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति की ट्रेन 25 जून को झींझक व रूरा स्टेशन पर करीब 15-15 मिनट तक रुकेगी। यहां प्रतीक्षालय में राष्ट्रपति सीमित लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


 

ट्रेन शाम को करीब छह बजे झींझक व साढ़े छह बजे रूरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गृह नगर झींझक है। 25 जून को दिल्ली से विशेष ट्रेन से वह कानपुर आएंगे। राष्ट्रपति की ट्रेन झींझक और रूरा में रुकेगी। इसके लिए दोनों स्टेशनों को चाक चौबंद किया जा रहा है। रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी व डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा सुबह पहले झींझक स्टेशन पहुंचे।

दोनों अफसरों ने प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। वेटिंग हॉल में और पंखे लगाने तथा दिव्यांग शौचालय को दूसरी जगह शिफ्ट कराने तथा टूटा टीनशेड दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म पर रखे मालगाड़ी के वैगन को हटाने को कहा। फुट ओवर ब्रिज को डेडीकेटेड फ्रंट कारीडोर लाइन के दूसरी तरफ तक बनाने के निर्देश दिए।

रेलवे महाप्रबंधक ने कहा कि स्टेशन को आदर्श स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाए। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ के आईजी रविंद्र वर्मा व कमांडेंट आरपीएफ मनोज कुमार, टीआई फफूंद वीके मीणा, स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे। उधर डीएम जेपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन झींझक व रूरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर करीब 15-15 मिनट तक रुकेगी। यहां के प्रतीक्षालय में परिवार के सदस्य व अन्य मित्रगण उनसे मुलाकात करेंगे। इसकी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed