{"_id":"5af032634f1c1b61098b86b9","slug":"railway-security-helpline-for-ladies-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बिना डरे सफर करें महिला यात्री, रेलवे ने जारी की सुरक्षा हेल्पलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बिना डरे सफर करें महिला यात्री, रेलवे ने जारी की सुरक्षा हेल्पलाइन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 May 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ की टीम ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, वेटिंग रूम, सिटी साइड और कैंट साइड में महिला यात्रियों को जागरूक किया। इस दौरान यात्रियों को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 182 के बारे में जानकारी दी गई।
आरपीएफ ने सेंट्रल स्टेशन पर महिला यात्रियों को बताया कि वह बिना डरे हुए सफर करें तो महिलाओं ने दो टूक कहा कि कैसे न डरें। ट्रेन में कोई सिपाही तो दिखता नहीं है। अगर यात्रा के दौरान कोई परेशानी हो तो हम किसे बुलाएंगे। इस पर आरपीएफ ने उन्हें बताया कि महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 182 पर बिना झिझक कॉल करें, उन्हें फौरन सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। आरपीएफ की सब इंस्पेक्टर शिप्रा ने कहा कि अगले ही ट्रेन पर चलने वाला स्कवॉड फौरन उन तक पहुंचेगा और अगले स्टेशन पर ट्रेन को रोककर परेशान करने वालों को हवालात में डाला जाएगा। महिलाओं ने बताया कि कई ट्रेनों में स्कवॉड नहीं चलता है, ऐसे में अगर बीच सफर में चलती ट्रेन में अभद्रता हुई तो कौन बचाएगा। आरपीएफ ने कहा कि अधिकतर ट्रेनों में स्कवॉड होता है, जल्द ही सभी ट्रेनों में जीआरपी और आरपीएफ के सिपाही मिलेंगे।