फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP News in Hindi: Railway ready to become ROB at 14 crossings

रेलवे की पहल: यूपी में 14 क्रॉसिंगों पर बनेंगे आरओबी, सेतु निगम ने एस्टीमेट बनाना शुरू किया

Sat, 21 Sep 2019 11:26 AM IST
शिखा पांडेय आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
UP News in Hindi: Railway ready to become ROB at 14 crossings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के विस्तार के बाद आबादी के बीच आ गईं दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन की 14 क्रॉसिंगों पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने के लिए रेलवे ने पहल की है। कानपुर में पांच, कानपुर देहात में दो, औरैया में चार और इटावा में तीन क्रॉसिंगों पर आरओबी निर्माण के लिए रेलवे ने सेतु निगम को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


अब सेतु निगम के अधिकारी आरओबी निर्माण का इस्टीमेट बना रहे हैं। इस्टीमेट को शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। शासन ने मंजूरी दी तो रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण जाम से जूझ रहे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट पर कानपुर के सरसौल रेलवे स्टेशन, चकेरी गांव, सीओडी गेट (सुजातगंज), पनकी पड़ाव, भौंती तक रेलवे लाइन घनी आबादी के बीच से गुजरती है। इन क्रॉसिंगों पर आरओबी बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। रेलवे की ओर से सभी 14 आरओबी को स्वीकृति देने के बाद उत्तर मध्य रेलवे के उप मुख्य अभियंता ने सेतु निगम के महाप्रबंधक राकेश सिंह को आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है।

महाप्रबंधक ने निगम की संबंधित निर्माण इकाइयों को पत्र भेजकर तत्काल इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। इस्टीमेट को प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यानी आरओबी निर्माण पर गेंद प्रदेश सरकार के पाले में है। 23 सितंबर को इस संबंध में शासन में बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed