रेलमंत्री को ट्वीट पर रुकी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, बीमार यात्री को मिली दवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के बी-1 कोच में नगर उटारी स्टेशन से चढ़े राज जायसवाल दिल्ली जा रहे थे। सफर के दौरान बुखार और सिरदर्द होने पर उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट किया। रेलमंत्री के निर्देश पर शाम करीब चार बजे ट्रेन के इटावा पहुंचने पर डॉ. वीपी पाठक ने उसे दवाई दी। हालांकि ट्रेन के अचानक रुकने पर टीटी और ट्रेन सवार सुरक्षा दस्ता भी अंजान था। इस संबंध में कोच अटेंडेंट बीके पटेल ने कहा कि पहले कोच अटेंडेंट को सूचना देनी चाहिए थी, लेकिन यात्री ने सीधे रेलमंत्री को ट्वीट किया। ट्रेन कानपुर से चलकर सीधे आनंद विहार रुकती है।