फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   railway diwali special trains is going to run for these places

दिवाली पर घर आने के लिए कर रहे हैं इंतजार तो रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का ये तोहफा आपकाे खुश कर देगा

Thu, 10 Oct 2019 07:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Oct 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
railway diwali special trains is going to run for these places
ट्रेन

दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में सीटें न मिलने की परेशानियों के मद्देनजर रेलवे ने त्योहार पर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें वाया कानपुर चलाई हैं। ये 10 ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर दिल्ली, गुजरात और बिहार के कई शहरों के लिए चलेंगी। इन ट्रेनों से यात्री कानपुर आ भी सकते हैं और जा भी सकते हैं। ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं और सीटें भी बाकी हैं।

विज्ञापन


आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (04002) आनंद विहार टर्मिनल से 24 और 31 अक्तूबर को शाम 6:35 बजे चलेगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर देर रात 1:30 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। भागलपुर यह ट्रेन अगले दिन शाम 5:30 बजे पहुंचेगी। भागलपुर से यह ट्रेन (04001) 25 अक्तूबर और एक नवंबर को शाम 6:45 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे आएगी। आनंद विहार शाम 5:40 बजे पहुंचेगी। इसमें दो जनरल, नौ स्लीपर, दो एसी सेकेंड और तीन एसी थर्ड कोच होंगे। यह ट्रेन इलाहाबाद, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, कियुल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज में रुकेगी।

विज्ञापन

railway diwali special trains is going to run for these places
ट्रेन
नई दिल्ली-पटना सुविधा एसी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (82404) नई दिल्ली स्टेशन से 25, 28 और 31 अक्तूबर को दोपहर 2:55 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल रात 10:40 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी और यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन (04079) 26, 29 अक्तूबर और एक नवंबर को दोपहर 12 बजे चलेगी। रात नौ बजे कानपुर सेंट्रल और दूसेर दिन तड़के चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसमें चार एसी सेकेंड और 10 एसी थर्ड कोच होंगे। यह ट्रेन इलाहाबाद, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर में रुकेगी।

 

railway diwali special trains is going to run for these places
ट्रेन - फोटो : पे
नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (04078) नई दिल्ली स्टेशन से 26, 29 अक्तूबर और एक नवंबर को दोपहर 2:55 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल रात 10:40 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी और पटना यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन (04077) 27, 30 अक्तूबर और दो नवंबर को दोपहर 12 बजे चलेगी। रात नौ बजे कानपुर सेंट्रल और दूसेर दिन तड़के चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसमें तीन जनरल, 12 स्लीपर, एक एसी सेकेंड और एक एसी थर्ड कोच होेगा। यह ट्रेन इलाहाबाद, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर में रुकेगी।

 
विज्ञापन

railway diwali special trains is going to run for these places
ट्रेन - फोटो : amar ujala
दिल्ली-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (04084) दिल्ली स्टेशन से 25 और 29 अक्तूबर को रात 10:40 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल सुबह 5:15 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर रात 10:30 बजे पहुंचेगी। पूर्णिया कोर्ट से यह ट्रेन (04083) 27 और 31 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 10:35 बजे कानपुर सेंट्रल और शाम 6:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसमें नौ स्लीपर, छह जनरल  कोच होंगे। यह ट्रेन इलाहाबाद, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बेगुसरांय, खगड़िया, मानसी, एस बख्तियारपुर, सहरसा, दौरम मधेपुरा, बनमंखी जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
 

railway diwali special trains is going to run for these places
ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Indian Rail Info
गांधीधाम- भागलपुर सुविधा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (82945) 25 अक्तूबर और एक नवंबर को और ट्रेन नंबर (09451) आठ और 29 नवंबर को हर शुक्रवार को गुजरात के गांधीधाम स्टेशन से शाम 5:40 बजे चलेगी। दूसरे दिन देर रात 11:25 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। लखनऊ होकर यह ट्रेन दूसरे दिन रात 8:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (09452) 28 अक्तूबर से दो दिसंबर तक हर सोमवार को सुबह 6:30 बजे भागलपुर से छूटेगी। देर रात 11:20 बजे लखनऊ और रात 1:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। 10 मिनट रुकेगी और दूसरे दिन (बुधवार) को सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी।
 

railway diwali special trains is going to run for these places
ट्रेन
इसमें चार जनरल, 10 स्लीपर, तीन एसी थर्ड और एक एसी सेकेंड कोच होंगे। यह ट्रेन गुजरात के भचऊ, समाखिआली, धरंगधरा, अहमदाबाद, नाडियाड, दाहोद और मध्यप्रदेश के रतलाम, भवानी मंडी और राजस्थान के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर और उत्तर प्रदेश के अचनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और बिहार के नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसरांय, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed