{"_id":"68fe86814eb6872777090d49","slug":"railway-claims-youth-lost-his-life-after-entering-closed-underpass-kanpur-news-c-362-1-ka11006-133930-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रेलवे का दावा, बंद अंडरपास में जाने से गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रेलवे का दावा, बंद अंडरपास में जाने से गई युवक की जान
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू में अंडरपास में भरे पानी में डूबने से अतुल (18) की मौत के मामले में रेलवे ने दावा किया है कि बंद क्षेत्र में अनजाने में प्रवेश के कारण उसकी जान गई है।
उत्तर-मध्य रेलवे, झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अंडरपास को 15 नवंबर तक के लिए स्थायी रूप से बंद किया गया था। वहीं, बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने रेलवे की लापरवाही की वजह से अतुल की जान जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि बिधनू में बांबीपुरवा निवासी कृषक रंजीत यादव के 10वीं में पढ़ने वाले बेटे अतुल की बांदा रेलवे लाइन पर बने अंडर पास में डूबकर मौत हो गई थी।