फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   railly

रैली निकाल बेटियों के प्रति किया जागरूक

Mon, 25 Jan 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
railly
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएचसी अधीक्षक की अगुवाई में रैली निकालती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सीएचसी अकबरपुर में बेटियों के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाकर आशा कार्यकर्ता व एएनएम शामिल हुई। रैली माती रोड से अकबरपुर अंडरपास होकर वापस सीएचसी में समाप्त हुई। सीएचसी प्रभारी डॉ. आईएच खान की मौजूदगी में जागरूकता रैली निकाली गई। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि बेटियां भी बेटों के समान है। पढ़ी लिखी बेटी हर क्षेत्र में परिवार व देश का नाम रोशन कर रहीं हैं। इसलिए बेटियों को आगे बढ़ने के हर अवसर मुहैया कराना चाहिए। इसके बाद उन्होंने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जागरूकता बैनर लेकर चल रहे थे। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र तिवारी, संदीप राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन

बालिका दिवस पर बांटे गर्म कपड़े
सेवा संस्था की सचिव कंचन मिश्रा ने रविवार को बालिका दिवस पर अकबरपुर के जिला अस्पताल महिला में बेटी को जन्म देनी वाली प्रसूताओं को गर्म कपड़े दिए। साथ ही छह कन्या नवजात को कपड़े, डायपर, बिस्कुट व फल दिए। इस दौरान 21 अन्य महिलाओं को भी गर्म कपड़े दिए गए। अर्चना पुरवार, डॉ. फरजाना, स्टाफ नर्स संगीता, रजनी, ममता, वार्ड आया अर्चना, पुष्पा, रामवती व रज्जन आदि रहे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में निहारिका अव्वल
मुंगीसापुर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से थनवांपुर के एक कॉलेज में बालिका दिवस के मौके पर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। जूनियर वर्ग की दौड़ में निहारिका अव्वल रही। कोमल को दूसरा स्थान मिला, दिव्याशी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में अनामिका को प्रथम स्थान मिला। तान्या द्वितीय और राधा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यहां योगेश तिवारी, विनीत गुप्ता, विजय बहादुर, ध्रुवकांत, रवींद्र दुबे, अशोक कटियार, अंकिता तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed